महाराष्ट्र में उठने वाला है सियासी बवंडर, संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भेजा जाएगा राज्यसभा
एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों के संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नोटिस के मामले को सभापति, राज्यसभा के समक्ष रखा जाएगा।

महाराष्ट्र में जल्द ही सियासी बवंडर मचने वाला है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव पर नोटिस को लेकर कार्रवाई की जा सकती है। बुधवार (17 मई) को राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति के पास भेजा है।
जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों के संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नोटिस के मामले को उचित विचार, जांच, कार्रवाई और निर्णय के लिए सभापति (राज्यसभा) के समक्ष रखा जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने इस पूरे मामले में राज्यसभा के सभापति से सिफारिश की थी।
इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने जानकारी दी थी कि संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव राज्यसभा में भेजने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि विशेषाधिकार हनन का यह प्रस्ताव राउत की उस विवादास्पद टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।
महाराष्ट्र में बीते साल जब एकनाथ शिंदे शिवसेना के विधायकों के साथ बगी हो गए थे, तब संजय राउत ने कहा था कि ये विधान मंडल नहीं चोर मंडल है। हालांकि बाद में अपनी सफाई में संजय राउत ने कहा कि उन्होंने ये टिप्पणी शिंदे गुट के विधायकों के लिए की थी।
हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा ने प्रथम दृष्टया सांसद संजय राउत को विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का दोषी पाया है। उनकी विधिमंडल में चोरों का गिरोह है टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ उल्लंघन का प्रस्ताव रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications