'हम महाराष्ट्र की एक इंच भी जमीन किसी और को नहीं जाने देंगे', महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोले CM शिंदे
'हम महाराष्ट्र की एक इंच भी जमीन किसी और को नहीं जाने देंगे', महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोले CM शिंदे
CM Eknath Shinde on Maharashtra-Karnataka border dispute: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार महाराष्ट्र की एक इंच भी जमीन किसी को नहीं जाने देगी। सीएम शिंदे ने कहा, हम महाराष्ट्र की एक इंच भी जमीन किसी और को नहीं जाने देंगे। पत्रकारों से बात करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, ''हम सीमावर्ती इलाकों में मराठी लोगों को इंसाफ दिलाने का काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र में एक इंच भी जगह नहीं जाने दी जाएगी। 40 गांवों की समस्याओं का समाधान करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है।"

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की टिप्पणी की निंदा की थी। उद्धव ठाकरे ने कहा, ''कर्नाटक के मुख्यमंत्री सीमा के मुद्दों पर अपना बयान दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि कर्नाटक के सीएम बोम्मई को अचानक महाराष्ट्र के 40 गांवों पर दावा करने के लिए मजबूर किया गया है।''
कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा महाराष्ट्र के 40 गांवों पर दावा करने के बाद दशकों पुराने सीमा विवाद को लेकर बोम्मई और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच जुबानी जंग भी चली है। बोम्मई ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें महाराष्ट्र के सांगली जिले के कुछ गांवों में, जो पानी के संकट से जूझ रहे हैं, कर्नाटक में विलय की मांग की है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र का कोई भी गांव कर्नाटक में नहीं जाएगा।उन्होंने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र का कोई गांव कर्नाटक नहीं जाएगा! राज्य सरकार बेलगाम-करवार-निपानी समेत मराठी भाषी गांवों को पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी।'' इस पर बोम्मई ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का 'सपना कभी पूरा नहीं होगा' और उनकी टिप्पणी को 'भड़काऊ' है।
बोम्मई ने बुधवार शाम ट्वीट किया, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक महाराष्ट्र सीमा विवाद पर भड़काऊ बयान दिया है और उनका सपना कभी सच नहीं होगा। हमारी सरकार देश की जमीन, पानी और सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।"
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications