महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस को बॉम्बे HC की नागपुर बेंच ने भेजा समन, क्या है मामला?
Maharashtra CM Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुश्किल में फंसते नजर आ रहा हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी किया है। यह समन कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुड्डे द्वारा दायर याचिका के जवाब में जारी किया गया है।
इस याचिका में नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से फडणवीस की जीत को चुनौती दी गई है, जहां गुड्डे को हार का सामना करना पड़ा था।

क्या हैं पूरा मामला, फडणवीस पर क्या लगाया गया है आरोप?
समाचार एजेंसी INS के मुताबिक कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे 39,710 वोटों के अंतर से देवेंद्र फडणवीस से हार गए। गुडाधे ने याचिका में देवेंद्र फडणवीस पर प्रक्रियागत खामियों और भ्रष्ट आचरण करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने मांग की है कि हाईकोर्ट देवेंद्र फडणवीस की जीत को अमान्य घोषित करे।
कोर्ट को 8 मई तक सीएम फडणवीस को देना होगा जवाब
जस्टिस प्रवीण पाटिल की बेंच ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को 8 मई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुड्डे के एडवोकेट दहत और एबीमून ने इस केस में दावा किया है कि नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कई अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया गया था।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। 17 राउंड की मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए, जिससे यह सीट भाजपा के लिए मजबूत साबित हुई। देवेंद्र फडणवीस इस सीट से लगातार चौथीं बार जीते। 2024 से पहले फडणवीस 2009, 2014, 2019 में इसी सीट से चुनाव जीता था।
देवेंद्र फडणवीस को कुल 129,401 वोट मिले, जबकि कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुड्डे को 89,691 वोट मिले।वोट शेयर का विश्लेषण करें तो फडणवीस को 56.88% वोट मिले, जबकि गुड्डे को 39.43% वोट मिले। वोटों को और विभाजित करें तो फडणवीस को ईवीएम से 127,726 और पोस्टल बैलेट से 1,675 वोट मिले, जबकि गुड्डे को ईवीएम से 88,515 और पोस्टल बैलेट से 1,176 वोट मिले।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को बड़ी जीत मिली, यह एक ऐसा महागठबंधन है जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं। भाजपा को 132 सीटें मिलीं, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 20 सीटें, कांग्रेस ने 10 और शरद पवार की पार्टी ने भी 10 सीटें जीतीं। समाजवादी पार्टी दो सीटें जीतने में सफल रही।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications