राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अंतरिम राहत, 25 अगस्त को बेल पर सुनवाई
मुंबई, अगस्त 18: कथित रूप से अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बुधवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत दी है। अब उन्हें एक हफ्ते तक कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता है। इसके साथ ही उनकी जमानत याचिका को भी स्वीकार करते हुए उस पर 25 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की है।

जस्टिस संदीप के शिंदे की सिंगल बेंच बुधवार को राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। राज कुंद्रा की जमानत याचिका को भी स्वीकार करते हुए उस पर 25 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की है। इससे पहले 7 अगस्त को कोर्ट ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। साल 2020 में दर्ज एफआईआर में राज कुंद्रा के खिलाफ कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप हैं।
इससे पहले राज कुंद्रा की अंतरिम जमानत याचिका को सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में हैं। अपनी याचिका में राज कुंद्रा ने कहा है कि साइबर सेल ने बीते साल जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें कहीं भी उनका नाम नहीं है। यही नहीं, उन्होंने मामले में पुलिस की जांच में पूरा सहयोग किया है और कई बार बयान भी दर्ज करवा चुके हैं।
कुंद्रा ने अपनी याचिका में कहा कि, कहा गया है कि फरवरी 2020 में उनके एक परिचित ने उनसे आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी में निवेश करने के लिए संपर्क किया था। यह कंपनी आर्टिस्ट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने और क्लाइंट्स से बातचीत करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म देती है। यह बिजनस सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आधारित था। राज कुंद्रा ने कहा कि मुझे यह एक नया और अनोखा आइडिया है। जिसके बाद मैंन इसमें शामिल होने का फैसला किया।
उन्होंने दावा किया है कि वह केवल फरवरी से दिसंबर 2019 तक इस कंपनी से जुड़े थे। कुंद्रा ने कहा कि, वह कभी भी कंपनी के अनुबंध बनाने में सक्रिय तौर पर नहीं जुड़े। इसके साथ उन्होंने ये भी दावा किया कि, मुझे यह पता नहीं था कि, कंपनी इसके लिए आर्टिस्ट्स से किस तरह का अनुबंध करवाती है या किस तरह के कॉन्टेंट बनाए जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की है। पुलिस ने कहा है कि अब तक हुई पूछताछ के आधार पर शिल्पा की संलिप्तता नहीं सामने आई है।
Recommended Video
एडल्ट वीडियो केस में नाम आने के बाद राज कुंद्रा को बीती 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने राज कुंद्रा को जमानत न देने के लिए दलील दी थी कि राज कुंद्रा को अगर जमानत दी जाती है तो वह फिर से अश्लील वीडियो अपलोड करेंगे जिससे हमारे संस्कृति पर असर पड़ेगा और समाज में गलत मैसेज जाएगा। साथ ही कहा था कि वीडियोज की अभी जांच चल रही है और राज बाहर जाकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications