पिछले 15 दिन में अफ्रीकी देशों से मुंबई लौटे 1000 यात्री, BMC को मिली सिर्फ 466 की लिस्ट

मुंबई, 30 नवंबर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का खतरा भारत पर लगातार मंडराता जा रहा है। भारत सरकार ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस बीच मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, मुंबई में बीते 15 दिनों के अंदर कम से कम 1000 यात्री ऐसे हैं, जो अफ्रीकी देशों से लौटे हैं, जहां कोरोना का नया वेरिएंट पाया गया है, लेकिन बीएमसी इन 1000 यात्रियों में से सिर्फ 466 यात्रियों का ही पता लगा सकी है। इनमें से भी सिर्फ 100 यात्रियों के सैंपल कलेक्ट किए हैं। ये जानकारी बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

Mumbai Coronavirus

100 यात्रियों का किया गया है कोरोना टेस्ट

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने पीटीआई को बताया है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ये जानकारी दी है कि पिछले कुछ दिनों के अंदर अफ्रीकी देशों से करीब 1000 यात्री मुंबई लौट हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 466 यात्रियों की लिस्ट ही अभी तक हमें अथॉरिटी की तरफ से सौंपी गई है। काकानी ने बताया कि इन 466 यात्रियों में से लगभग 100 यात्री मुंबई के हैं, जिनका सैंपल हमने कलेक्ट कर लिया है। इनकी रिपोर्ट अगले 2 दिन में आ जाएगी।

Recommended Video

    Corona New Variant Omicron: अफ्रीकी देशों से 15 दिन में Mumbai आए 1000 यात्री! | वनइंडिया हिंदी

    संक्रमित आने वाले यात्रियों को भेजा जाएगा क्वारंटीन सेंटर

    काकानी ने आगे कहा कि जिन लोगों का टेस्ट किया गया है अगर उनमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो फिर उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा जाएगा। उन सैंपल में ओमीक्रोन के होने का पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी यात्री संक्रमित पाया जाता है, उसे सेवन हिल्स अस्पताल में क्वारंटीन किया जाएगा। काकानी के मुताबिक, ओमाइक्रोन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच बीएमसी ने सभी पांच अस्पतालों को आपात स्थिति के लिए रिजर्व कर लिया है। इन अस्पतालों में आपात स्थिति में पड़ने वाली सभी जरूरतों को पूरा किया गया है।

    आपको बता दें कि ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर भारत में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। मंगलवार को दिल्ली सरकार ने फिर से केंद्र से ये मांग की है कि सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों को तुरंत रोक दिया जाए। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले हफ्ते ओमाइक्रोन वेरिएंट को 'चिंता के प्रकार' वाला वेरिएंट माना था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+