BMC Elections 2025: निकाय चुनाव के बाद होगा शिवसेना-BJP का ब्रेकअप? एकनाथ शिंदे और फडणवीस के बीच आरपार की जंग
BMC Elections 2025: महाराष्ट्र के निकाय चुनाव दोनों प्रमुख गठबंधन के भविष्य के लिए अहम है। शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे दिग्गज नेताओं के लिए यह अस्तित्व बचाने की चुनौती है। हालांकि, चुनाव से पहले ही नए समीकरण बनने और पुराने के टूटने की अटकलें भी शुरू हो गई हैं। विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच मनमुटाव है। निकाय चुनाव के नतीजे इस गठबंधन के टिकने या टूटने की अहम वजह बन सकते हैं।
मुंबई और ठाणे जैसे अहम शहरी क्षेत्रों में सत्तारूढ़ और विपक्षी दल चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। खबर है कि एकनाथ शिंदे ठाणे नगरपालिका के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर अडिग रुख अपनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे और फडणवीस के बीच होने वाली बैठक अहम है।

BMC Elections 2025: मुंबई में शिंदे गुट-बीजेपी की अहम बैठक
- मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी के बीच सीट शेयरिंग पर पहली औपचारिक बातचीत होने जा रही है।
- इस बैठक में शिवसेना की ओर से मंत्री उदय सामंत, पूर्व सांसद राहुल शेवाले और राज्यमंत्री योगेश कदम शामिल होंगे। बीजेपी का प्रतिनिधित्व मंत्री आशीष शेलार, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम, विधायक प्रवीण दरेकर और अतुल भातखलकर करेंगे।
यह भी पढ़ें: BMC Election Date: इंतजार हुआ खत्म, EC ने बीएमसी और 29 महानगरपालिकओं के चुनाव की तारीख का किया ऐलान
- सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना बातचीत की शुरुआत 50-50 सीट फॉर्मूले के प्रस्ताव के साथ करेगी। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2012 और 2017 के चुनावों को मिलाकर शिवसेना (शिंदे गुट) के पास कुल 125 पूर्व पार्षद रहे हैं। 2017 में बीजेपी ने अकेले दम पर 82 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
- इस बार बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। दूसरी ओर, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन फिलहाल बरकरार रहने के संकेत हैं।
BMC Elections 2025: एकनाथ शिंदे अब और समझौते के मूड में नहीं
ठाणे महानगरपालिका चुनाव को लेकर उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद आज वह ठाणे में पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में सभी वरिष्ठ नेता, विभाग प्रमुख, शाखा प्रमुख, विधायक, सांसद और पूर्व पार्षद शामिल होंगे। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि शिंदे पहले ही डिप्टी सीएम बनाए जाने और मनचाहे मंत्रालय नहीं मिलने से नाखुश हैं।
कहा तो यहां तक जा रहा है कि वह कई बार अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि शिंदे अब निकाय चुनाव में समझौता करने के मूड में नहीं हैं। खास तौर पर अपने गृहनगर ठाणे में वह मन-मुताबिक सीटें चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे साहब दिल्ली क्यों जाते हैं? महायुति में खटपट के दावे के बीच सीएम फडणवीस ने का दिया बड़ा दावा












Click it and Unblock the Notifications