BMC Election: पंचायत के बनराकस ने फुलेरा नहीं! बॉम्बे की इस सीट पर दिया वोट, पहले यहां किसका था कब्जा?
BMC Election: वेब सीरीज 'पंचायत' में फुलेरा गांव की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले 'बनराकस' यानी अभिनेता दुर्गेश कुमार ने आज मुंबई के असली दंगल में अपना हिस्सा लिया। आज 15 जनवरी 2026 को हो रहे BMC चुनावों के दौरान दुर्गेश कुमार ने वर्सोवा इलाके के एक पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया और अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस से वोट डालने की अपील की।
सीरीज में भूषण (बनराकस) हमेशा प्रधान जी की सत्ता को चुनौती देते नजर आते हैं, वहीं असल जिंदगी में वे एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा रहे हैं। दुर्गेश कुमार ने वर्सोवा से अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते नजर आए। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- Vote BMC।

वायरल हुआ 'बनराकस' का अंदाज़
जैसे ही दुर्गेश कुमार ने वर्सोवा से अपनी फोटो शेयर की, फैंस ने मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी। किसी ने लिखा- 'देख रहा है न बिनोद, बनराकस अब वर्सोवा में वोट डाल रहा है', तो किसी ने चुटकी लेते हुए कहा- 'प्रधान जी को हराने की तैयारी अब मुंबई में शुरू!'
सबसे ज्यादा चर्चा 'चाय और सिगरेट' वाले अंदाज की हो रही है, जिसे देखकर लोग चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि 'देख रहे हो विनोद, कैसे एक हाथ में चाय और एक हाथ में सिगरेट है।' फैंस को दुर्गेश भाई का यह बेबाक अंदाज और फुलेरा से लेकर वर्सोवा तक का सफर काफी पसंद आ रहा है।
वहीं दूसरी ओर, कमेंट बॉक्स में राजनीतिक रंग भी खूब देखने को मिल रहा है। कुछ फैंस उनकी राजनीतिक पसंद को लेकर कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने MNS को वोट नहीं दिया होगा, तो कुछ 'BJP' के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। कुल मिलाकर, इन कमेंट्स ने यह साबित कर दिया है कि 'बनराकस' का जादू फुलेरा की पगडंडियों से निकलकर मुंबई के आधुनिक वार्डों तक सिर चढ़कर बोल रहा है।
मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं दुर्गेश?
दुर्गेश कुमार, मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं, हाल ही में मुंबई में अपना घर खरीदने के कारण चर्चा में आए थे। अब वह न केवल मुंबई के निवासी हैं, बल्कि यहां की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित कर रहे हैं।
क्या रहा है वर्सोवा सीट का इतिहास?
चार साल के लंबे अंतराल के बाद मुंबई में 15 जनवरी 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस बार 227 सीटों के लिए कुल 1,729 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो इसे देश के सबसे बड़े नगर निकाय चुनावों में से एक बनाता है।
किस पार्टी से कौन है उम्मीदवार?
वर्सोवा (नॉर्थ) वार्ड से राजुल समीर देसाई, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हैं, जबकि लक्ष्मी भाटिया उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट (शिवसेना-UBT) की ओर से चुनाव मैदान में हैं।
जिस वर्सोवा (वार्ड/सीट) में दुर्गेश कुमार ने वोट डाला है, वह मुंबई की सबसे चर्चित सीटों में से एक रही है। यहां का सियासी मुकाबला हमेशा से कड़ा रहा है:
- सीट पर किसका था कब्जा: वर्सोवा विधानसभा और निगम क्षेत्र में लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना का दबदबा रहा है। पिछले कुछ चुनावों में यहां से डॉ. भारती लवेकर (BJP) विधायक रही हैं।
- बदलते समीकरण: साल 2026 के इन BMC चुनावों में समीकरण काफी बदल गए हैं। शिवसेना (UBT) और एकनाथ शिंदे गुट के साथ-साथ NCP के दो फाड़ होने के बाद यहां का मुकाबला त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय हो गया है।
- मुद्दे: वर्सोवा कोरी और तटीय इलाकों की सफाई, ट्रैफिक जाम और वर्सोवा-अंधेरी लिंक रोड जैसे मुद्दे इस बार चुनाव में हावी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications