शिवसेना और एनसीपी को धन्यवाद दे बीजेपी, कैबिनेट विस्तार पर संजय राउत ने क्यों कसा ऐसा तंज

मुंबई, 8 जुलाई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि उसे शिवसेना और एनसीपी का आभारी होना चाहिए। दरअसल, शिवसेना ने इसलिए यह भड़ास निकाली है, क्योंकि बुधवार को मोदी मंत्रिपरिषद में शपथ लेने वाले महाराष्ट्र के चार केंद्रीय मंत्रियों में से तीन दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं। इसके साथ ही राउत ने प्रकाश जावड़ेकर को कैबिनेट से हटाए जाने पर भी विलाप किया है।

Sanjay Rauts taunt on Modi government, BJP should thank us for including people from Shiv Sena and NCP in cabinet expansion

शिवसेना और एनसीपी को धन्यवाद दे बीजेपी-संजय राउत
संजय राउत ने कहा है कि केंद्रीय राज्यमंत्री(एमओएस) पंचायती राज कपिल पाटिल और स्वास्थ्य राज्य मंत्री(एमओएस) भारती पवार पहले एनसपी में थे, जबकि एमएसएमई मंत्री बने नारायण राणे शिवसेना और कांग्रेस से होते हुए भाजपा में पहुंचे हैं। राउत ने चुटकी ली है कि 'प्रधानमंत्री मोदी ने उनमें जरूर कुछ खास देखकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी होगी। बीजेपी को शिवसेना और एनसीपी का धन्यवाद करना चाहिए कि उसने उसे अच्छा मानव संसाधन उपलब्ध कराया, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सके।'

राणे को मिले मंत्रालय से उनका कद 'बड़ा'- शिवसेना
इस तंज के साथ ही राउत ने नारायण राणे को लेकर भी टिप्पणी की है कि उन्हें जो मंत्रालय दिया गया है, उनका कद उससे 'बड़ा' है। शिवसेना नेता ने कहा है कि 'राणे पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अहम विभाग संभाल चुके हैं। एमएसएमई में उनके सामने स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज को पुनर्जीवित करने और रोजगार बढ़ाने की चुनौती है, जो कोविड 19 महामारी के चलते तहस-नहस हो चुकी है। '

प्रकाश जावड़ेकर की छुट्टी से नाखुश शिवसेना
जब राउत से पूछा गया कि क्या राणे को महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में शिवसेना को घेरने के लिए शामिल किया गया है तो उन्होंने कहा 'ऐसा कहना कैबिनेट और संविधान का अपमान करने जैसा होगा।' उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा, 'आप देश की सेवा के लिए मंत्रियों को बनाते हैं या राजनीतिक विरोधियों को टारगेट करने के लिए ?' बहरहाल, राउत ये भी माना है कि महाराष्ट्र के सभी मंत्रियों को अच्छा मंत्रालय दिया गया है और एमएसएमई, वित्त और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके पास लोगों की सेवा करने का मौका है। हालांकि, प्रकाश जावड़ेकर की मंत्रिमंडल से छुट्टी पर उन्होंने नाखुशी जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+