Rahul Narwekar: कौन हैं राहुल नार्वेकर? लगातार दूसरी बार संभालेंगे महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर की जिम्मेदारी

Maharashtra Assembly Speaker Rahul Narwekar: बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। राहुल कोलाबा सीट से विधायक हैं और लगातार दूसरी बार स्पीकर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सोमवार (09 दिसंबर) को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें राहुल नार्वेकर को एक बार फिर सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।

महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनने के बाद विधानसभा में तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया। जहां शनिवार 7 दिसंबर और रविवार 8 दिसंबर को सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसके बाद आज विशेष सत्र के तीसरा और आखिरी दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ।

Rahul Narvekar

विधानसभा अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राहुल नार्वेकर का नाम प्रस्तावित किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार समेत चंद्रकांत पाटिल ने मंजूरी दे दी। इसके बाद अंतरिम अध्यक्ष कालिदास कोलंबकर ने घोषणा की कि विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर राहुल नार्वेकर का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद राहुल नार्वेकर को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया।

लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले महाराष्ट्र के पहले स्पीकर

मालूम हो कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी। इसके बाद बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर दावा ठोका और राहुल नार्वेकर को जिम्मेदारी दी। इसके बाद एक बार फिर राहुल नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं। इसके चलते वह लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष पद की शपथ लेने वाले महाराष्ट्र के पहले अध्यक्ष के तौर पर दर्ज हो जाएंगे।

राहुल नार्वेकर के बारे में जानिए

राहुल नार्वेकर एक वकील हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिवसेना से की थी। हालांकि जब शिवसेना ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनावों में टिकट नहीं दिया, इसके बाद राहुल नार्वेकर शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए।

फिर मावल निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए। 2019 चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने बीजेपी के टिकट पर दक्षिण मुंबई की कोलाबा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

इसके बाद 2024 के चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ा और वे जीत गए। राहुल एनसीपी के वरिष्ठ नेता रामराजे नाइक निंबालकर के दामाद हैं। उनके पिता सुरेश नार्वेकर कोलाबा क्षेत्र से नगर निगम पार्षद रहे चुके हैं। 2022 में महायुति सरकार आने के बाद राहुल नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष बने। उनका नाम सबसे कम उम्र के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+