'जो राम का नहीं...', एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का धनुष-बाण मिलने पर नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का धनुष-बाण मिलने पर नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

Navneet Kaur Rana,

Election Commission decision on Shiv Sena: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका देते हुए शिवसेना और उसके चुनाव निशान धनुष-तीर को एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्‍व वाली शिवसेना को सौंप दिया। चुनाव आयोग के इस फैसले को उद्धव ठाकरे गुट ने एकतरफा करार दिया। इतना ही नहीं ठाकरे गुट की शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के इस फैसले के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन भी किया। वहीं अब अमरावती के सांसद नवनीत राणा ने शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए चुनाव आयोग के फैसले की सराहना की।

अत्याचारों के लिए भुगतान कर रहे हैं

उद्धव ठाकरे से उनकी पुरानी पार्टी शिवसेना और उसका चुनाव चिन्‍ह धनुष- तीर छिनने के बाद नवनीत राणा ने का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो चुनाव आयोग के शिंदे गुट को धनुष-तीर देने के आदेश की सराहना करती नजर आईं। उन्‍होंने कहा कि उद्धव ठाकरे हमारे और अन्य विधायकों के खिलाफ किए गए सभी अत्याचारों के लिए भुगतान कर रहे हैं।

जो राम का नहीं जो हनुमान का नहीं वो.....

अमरावती सांसद राणा ने कहा जो राम का नहीं जो हनुमान का नहीं, वो किसी काम का नहीं और धनुष-बाण उनका नहीं। अमरावती के सांसद ने कहा "कल, उद्धव ठाकरे ने भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया।"उन्‍होंने ये बात 2022 में हुए 'हनुमान चालीसा' विवाद के संदर्भ में कही।

भाजपा सांसद नवनीत को डाला गया था जेल में

याद रहें भाजपा सांसद नवनीत और उनके पति रवि को मुंबई पुलिस ने पिछले साल अप्रैल में उद्धव ठाकरे के निवास 'मातोश्री' के सामने 'हनुमान चालीसा' का जाप करने के लिए अरेस्‍ट किया था। दंपति को पहले 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया और बाद में स्थानीय मजिस्ट्रेट के आदेश पर नवनीत राणा को भायखला महिला जेल भेज दिया गया। एक महीने बाद विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है ठाकरे गुट

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना की पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को आवंटित कर दिया। उद्धव खेमे के चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावना है।

उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट को कहा था चोर

एक दिन पहले ही उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट को 'चोर' कहा और आरोप लगाया कि "पीएम मोदी को महाराष्ट्र आने के लिए बालासाहेब ठाकरे के मुखौटे की जरूरत है। उद्धव ठाकरे ने कहा था 'मैं कहना चाहता हूं कि वे बाला साहेब ठाकरे का चेहरा और चुनाव चिन्ह चाहते हैं लेकिन उन्हें शिवसेना का परिवार नहीं चाहिए। राज्य के लोग जानते हैं कि कौन सा चेहरा असली है और कौन सा नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+