Maharashtra : बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप को बानेर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लंबे समय से कैंसर था।

MLA Laxman Jagtap

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी-चिंचवाड़ सीट से भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मंगलवार उन्होंने क निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। पुणे के बानेर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खबरों के मुताबिक उनकी हालत में पिछले कुछ दिनों से सुधार बताया जा रहा था। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन हालत बिगड़ने के कारण मंगलवार को उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लंबी समय से था कैंसर
पिंपरी-चिंचवाड़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लक्ष्मण जगताप को लंबे समय से कैंसर था। उनका नियमित इलाज चल रहा था। हालत खराब होने पर उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार होने बाद उन्हें वहां से डिस्चार्च किया गया। लेकिन एक बार फिर से उनकी हालत खराब हुई। मंगलवार को 59 वर्षीय विधायक का बानेर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

एमएलए के निधन पर संवेदनाएं
भाजपा विधायक के निधन पर सभी दलों के नेता अपनी संवेदनाएं वक्त कर रहे हैं। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने उनके निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "विधायक लक्ष्मण जगताप अपने क्षेत्र में एक बहुत लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। जगताप परिवार को उनके निधन से जो दुख हुआ है, हम सभी उसके साथ हैं। भावभीनी श्रद्धांजलि।" वहीं आदित्य ठाकरे लिखा,"चिंचवाड़ विधानसभा विधायक श्री लक्ष्मण जगताप के निधन का समाचार सुना। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।"

राजनीतिक करियर
एमएलए लक्ष्मण जगताप ने पिंपरी-चिंचवाड़ निकाय चुनाव से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 1986 में वे कांग्रेस के टिकट पर जीते। 1999 में एनसीपी में शामिल हो गए। जगताप दो बार पिंपरी चिंचवाड़ के मेयर पद पर रहे। एक बार स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे। एमएलए लक्ष्मण जगताप 2004 में वे विधान परिषद के सदस्य बने। 2009 में उन्होंने एनसीपी छोड़ दी थी। 2014 में उन्होंने किसान मजदूर पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस बार उन्हें शिवसेना के श्रीरंग बराने से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद जगताप बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने 2014 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2019 में विधानसभा चुनाव भी जीते।

Recommended Video

      Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में NHAI ने किया बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी*News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+