'बाला साहेब जिंदा होते तो ऐसे लोगों को लात से मारते', भाजपा ने उद्धव ठाकरे के लिए क्यों बोली ये ऐसी बात?
Bal Thackeray AI Speech: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को नासिक में आयोजित रैली में नया प्रयोग करते हुए हुंकार भरी। रैली में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की आवाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से तैयार किया गया भाषण सुनाया गया।
बाल ठाकरे की आवाज में नासिक में उद्धव ठाकरे की सभा में 13 मिनट के इस भाषण में भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी और एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना पर जमकर निशाना साधा गया है। जिसके बाद भाजपा हमलावर हो गई है और इसे बचकानी हरकरत बताते हुए बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से बाल ठाकरे की आवाज में तैयार किए गए भाषण की शुरूआत मराठी में "मेरे हिंदू भाइयों, बहनों और माताओं'के उद्बोधन के साथ हुई। जिसे सुनकर शिवसैनिक भावुक हो गए और जोश से भर गए। इस प्रयोग के जरिए शिवसेना यूबीटी ने ये संदेश दिया कि अगर आज बाल ठाकरे आज होते तो ऐसा भाषण देते। इसके साथ ही बाला साहेब की आवाज में भाजपा और नरेंद्र मोदी की भी अलाेचना की गई।
भाजपा बोलीं- 'बाला साहेब होते तो आज इनको लात मारते'
शिवसेना यूटीबी की इस हरकत को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने'बचकाना हरकत'बतााया है। वानकुले ने कहा उद्धव ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए कहा जिस विचाराधा के खिलाफ बाला साहेब ने पूरी जिंदगी लड़ाई लड़ी, आज उसके साथ खड़े होकर उनकी आवाज का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अगर आज बाला साहेब जीवित होते तो ऐसे लोगों को लात मारते। इसके साथ ही ही उन्होंने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा ऐसे लोगों पर लानत है।"
"सावरकर का अपमान करने वालों को इन्होंने गले लगाया"
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा "मुझे यकीन है कि आज, जो लोग बालासाहेब को 'जनाब' कहते थे, उन्होंने टीपू सुल्तान के नाम पर बगीचों का नाम रखा, वीर वी डी सावरकर का अपमान करने वाले राहुल गांधी को गले लगाया, वक्फ बोर्ड के खिलाफ वोट दिया, राम मंदिर का विरोध करने वालों के साथ बैठे। अनुच्छेद 370 के समर्थकों का समर्थन किया, वेज़ जैसों के ज़रिए पैसे ऐंठे, लाशों की थैलियों में भी सौदे किए, कोविड के दौरान घोटाले किए और मराठी घरों को लूटकर अपनी तिजोरियां भरीं, बालासाहेब ने उन्हें बाहर निकाल दिया होता।"
"आपकी आवाज कोई नहीं सुनता इसलिए..."
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा कि आपकी आवाज कोई नहीं सुनता, इसलिए अपने विचार बालासाहेब ठाकरे की आवाज में सुनाने की बचकानी हरकत केवल उद्धव ठाकरे जैसे दल ही कर सकते हैं। बावनकुले ने कहा जिन बातों के लिए बाला साहेब ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर किया कम से कम उनहें विरोध में उनकी आवाज को इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाला साहेब के विचारों को डुबो दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सलाह दी कि कम से कम बाला साहेब के निधन के बाद तो उनकी आवाज का ऐसा दुरुपयोग मत करिए।












Click it and Unblock the Notifications