महाराष्ट्र चुनाव से पहले राज ठाकरे को भाजपा ने दिया तगड़ा झटका, BJP बेटे अमित ठाकरे को नहीं देगी समर्थन
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिम विधानसभा सीट को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। भाजपा ने महिम सीट से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को समर्थन नहींं देने का ऐलान कर दिया है।
बता दें राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का ये पहला चुनाव हैं, पहले भाजपा महिम सीट से अमित ठाकरे को सपोर्ट करने की बात कही थी लेकिन ठीक चुनाव से पहले भाजपा ने अचानक से अपना निर्णय बदल लिया है। चुनाव से पहले राज ठाकरे की पार्टी के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनाव से पहले राज ठाकरे की पार्टी के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

दरअसल, महाराष्ट्र भाजपा नेता आशीष शेलार ने बुधवार को ये खुलासा किया कि भाजपा महिला सीट पर राज ठाकरे के बेटे अमित शाह का समर्थन नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा महाराष्ट्र की केवल एक सीट पर राज ठाकरे की मनसे पार्टी का समर्थन कर रही है वो सीट महिम सीट नहीं बल्कि मुंबई की शिवडी सीट है। याद रहे इस सीट से चुनाव मनसे नेता बाला नांदगांवकर चुनाव मैदान में हैं।
बता दें लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे की मनसे ने भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले एनडीए गठबंधन का समर्थन किया था लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे ने राज्य में किसी भी गठबंधन को समर्थन देने से इनकार करते हुए स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके साथ ही महाराष्ट्र की अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने की बात कही थी। जिस पर राज ठाकरे की मनसे ने अमल भी किया।
भाजपा ने अचानक बदला फैसला
इसके बावजूद भाजपा ने महिम सीट से राज ठाकरे का समर्थन की बात कही थी लेकिन अब अचानक से भाजपा ने अपना रुख बदल लिया है और साफ कर दिया है कि भाजपा राज ठाकरे की एमएनएस को महज बाला नांदगांवकर को सपोर्ट कर रही है।
आशीष शेलार ने क्या कहा?
भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा मैं मीडिया के जरिए आप सब कार्याकर्ताओं को बता रहा हूं कि भजापा का समर्थन केवल शिवडी विधानसभा सीट तक ही सीमित है। हाल ही में मैंने महिम के बारे में बोला था और उसे पूरे महाराष्ट्र के बारे में आपने फैला दिया, अब केवल शिवडी सीट के लिए बोल रहा हूं इसे पूरे महाराष्ट्र के बारे में मत समझना! "












Click it and Unblock the Notifications