मुंबई में BEST शुरू करने जा रहा 13000 नई इलेक्ट्रानिक बसें, कुर्ला दुघर्टना के बाद लागू किए नए सुरक्षा नियम
महाराष्ट्र में बृहद मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के इलेक्ट्रिक बस के बेड़े में 1,300 इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) को शामिल करने का ऐलान किया है।। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये घोषणा सोमवार को नागपुर में राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की। इसके साथ ही कुर्ला में बीते सप्ताह BEST की बस से हुई दुर्घटना के बाद नई गाइडलाइन जारी की है।
बृहद मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के इलेक्ट्रिक बस के ड्राइवरों के प्रशिक्षण और सुरक्षा प्रोटोकॉल के लिए एक मजबूत ढांचा लागू किया जा रहा है। नई ई-बसों के संचालन में शामिल सभी ड्राइवर को एक्सपर्ट बनाने के लिए सिम्युलेटर-आधारित ट्रेनिंग दी जाएगी और व्यापक स्तर पर कई ट्रेनिंग सत्र करवाएं जाएंगे।

बता दें पिछले सप्ताह कुर्ला में बेस्ट ड्राइवर ने अपनी बस पर नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण 7 लोगों की बस से कुचलने से मौत हो गई थी और 47 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भी ऐसे ही इलेक्ट्रिक बस के एक्सीडेंट की खबरें आईं। इन घटनाओं में खास बात ये सामने आई कि बस चालक को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली इलेक्ट्रिक बसों के साथ काम करने का अनुभव नहीं था, इसलिए वह पहली बार ऐसी गाड़ी चला रहा था।
गौरतलब है कि BEST का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2025-26 तक अपने परिचालन में अतिरिक्त 2,800 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करना है। इस पहल से BEST के तहत बसों की कुल संख्या बढ़कर 3,500 हो जाएगी, जो मुंबई ट्रैफिक से निपटने के लिए वरदान साबित होगी।
2,100 एयर कंडीशन सिंगल-डेकर इलेक्ट्रिक बसें और 200 एयर कंडीशन डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। जो बसों में यात्रियों के आराम और सुविधाजनक सफर में मददगार होगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी करेंगी । इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से मुंबई की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के कार्बन में कमी आने की उम्मीद है, इससे डीजल-चालित बसों के मुकाबले एक स्वच्छ, अधिक टिकाऊ विकल्प उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications