महाराष्ट्र: विपक्षी गठबंधन बैठक से पहले लालू यादव ने बेटे तेजस्वी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुंबई में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के दलों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। कुल 28 विपक्षी पार्टी बैठक में शामिल हो रही हैं। विपक्षी गठबंधन की यह तीसरी बैठक है।

इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ मुंबई में सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की।

लालू यादव ने बेटे के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा

सभी दलों के नेता धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर चर्चा होगी। टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बैठक स्थल पर पहुंच गई हैं।

Recommended Video

    विपक्षी गठबंधन बैठक से पहले लालू यादव ने बेटे तेजस्वी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

    एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी मुंबई के होटल पहुंच गए हैं। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे मुंबई के होटल हयात पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव INDIA की तीसरी बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई पहुंचे।

    रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और सांसद डॉ. रामदास अठावले ने आज इंडिया गठबंधन को लेकर विपक्ष पर करारा वार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने गठबंधन को I.N.D.I.A नाम देकर, देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वे अहंकारी हैं। यही कारण है कि पीएम मोदी ने उन्हें 'घमंडिया' गठबंधन कहा है।

    लोकसभा से निलंबन रद्द होने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर एक और बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने पीएम नरेंद्र मोदी की नींद उड़ाकर रख दी है और इसलिए संबित पात्रा को पीएम के लिए नींद की गोलियों का इंतजाम करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- 2024 के लोकसभा चुनाव समय से पहले होंगे, विपक्ष के दावों में क्यों नहीं है दम? 7 वजहें जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+