सरपंच हत्याकांड में सरेंडर करने वाले वाल्मिकी कराड का फडणवीस सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे से क्या है नाता?
Beed Sarpanch murder case: महाराष्ट्र के वीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मिकी कराड ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया है। उसने पुणे सीआईडी ऑफिस में सरेंडर किया है। बीड के सरपंच की हत्या का अरोपी कराड इतने दिनों से फरार चल रहा था जिसके कारण राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार की मुसीबत बढ़ती जा रही थी।
सीआईडी आफिस के सामने सरेंडर करते हुए कराड का जो वीडियो जो सामने आया है उसमें वो राजनीतिक प्रतिशोध के कारण फंसाए जाने की आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कराड की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे और पंकजा मुंडे को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग फिर तेज हो गई है। आइए जानते हैं आखिर हत्या के आरोपी का मंत्री धनंजय मुंडे से क्या नाता है?

धनंजय मंडे और पंकजा मुंडे के मंत्री पद त्यागने की उठी मांग
सोशल एक्टिविस्ट अंजलि दामनिया ने मांग की है कि इस हत्याकांड की जांच होने पर महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे और धनंजय मुंडे को मंत्री पद पर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा अगर ये भाई-बहन इस पद पर रहते हैं तो बीड सरपंज मर्डर केस की जांच प्रभावित हो सकती है।
सरपंच हत्याकांड के बाद घिरी फडणवीस सरकार
बता दें 9 दिसंबर को बीड के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख अपने चचेरे भाई के साथ स्कॉपियों से सफर कर रहे थे तभी छह लोगों ने उन्हें रोका और उन्हें किडनैप कर लिया था। इसके बाद उनका शव मिला, उस पर मार-पीट के गहरे चोट के निशान थे। सरपंच की हत्या के मुख्य आरोपी वाल्मिकी कराड आरोपी है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर सरकार की अब तक जमकर किरकिरी हो चुकी है। विपक्ष कराड को धनंजय मुंडे का करीबी बताते हुए लगातार हमले कर रहा है।
कौन है वाल्मिकी कराड
वाल्मिकी कराड़ परली नगर परिषद का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष है और महाराष्ट्र सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे का कट्टर समर्थक और करीबी नेता हैं।
धनंजय मुंडे से क्या है नाता?
अजित पवार की एनसीपी के प्रमुख नेता और मौजूदा मंत्री धनंजय मुंडे के राइटहैंड माने जाने वाले कराड बीते दस साल से परली निर्वाचन क्षेत्र में पूरा राजनीतिक प्रबंधन करता रहा है। धनंजय मुंडे ने राजनीति जब से शुरू की है तभी से कराड उनके साथ उनके साए तरह हर जगह नजर आता है। जब धनंजय मुंडे पालक मंत्री थे तब भी सारे सरकारी और सोशल इवेंट्स कराड ही देखता था। इसके ऊपर कई गंभीर मामले अब तक दर्ज हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर कराड और धनंजय मुंडे ही नहीं पंकजा मुंडे के साथ भी इसकी कई फोटोज हैं।












Click it and Unblock the Notifications