ओह माई गॉड...मुंबई लोकल में 'Batman'? क्या है सच्चाई?
Mumbai Local Train Batman: मुंबई लोकल ट्रेन में हर दिन 72 लाख के करीब यात्री सफर करते हैं। सच पूछे तो ये मुंबईकर्स के लिए लोकल ट्रेन उनकी रोजमर्रा की की जिंदगी का हिस्सा है। उसी मुंबई की लोकल ट्रेन में खासकर रात में सफर करने वाले यात्रियों का बीते कुछ दिनों से "बैटमैन" से सामना हो जा रहा है। मुंबई लोकल में सफर करने वाले यात्रियों में इसको लेकर जबरदस्त खौफ भी है। आइए जानते हैं आखिर इस बैटमैन की सच्चाई क्या है?

इस बैटमैन से मुंबई लोकल ट्रेन में टिकट लेकर चलने वालों को डरने की जरूरत नहीं है बल्कि बिना टिकट चलने वालों को इस बैटमैन से सावधान रहने की जरूरत है।
कौन है ये मुंबई लोकल में 'Batman'?
दरअसल, ये बैटमैन पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिवीजन द्वारा मुंबई लोकल ट्रेन में भेजा गया स्क्वायड है जिसे "बैटमैन स्क्वाड" नाम दिया गया है। इस स्क्वाड की पूरी टीम है जो रात में मुंबई की लोकल ट्रेनों के अंदर धावा बोलकर रैंडम टिकठ चेक करने के लिए पहुंच जाती हैं। इन बैटमैन को देखकर बिना टिकट वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है।
क्योंं उठाना पड़ा ये कदम?
बता दें मुंबई के रेलवे अधिकारियों को पता चला था कि हर दिन खासकर रात के समय सैकड़ों की संख्या में यात्री बिना टिकट के यात्रा करने पहुंच जाते हैं। ऐसा रात 8 बजे के बाद अधिक हो रहा था जब यात्री बिना टिकट लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। ऐसे ही लोगों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए रेलवे ने ये नायाब पहल की है। इन बेटिकट यात्रा करने वालों के पीछे बैटमैन लगाया है।
महज तीन दिन में वसूला गया लाखों का जुर्माना
रेलवे की इस स्पेशल टीम को बैटमैन स्क्वाड- बी अवेयर टीटीई मैनिंग एट नाइट (Batman Squad - Be Aware TTE Manning At Night) नाम से जाना जाता है।जिसने 11 मार्च से मुंबई लोकल ट्रेनों के अंदर रेंडम पहुंच कर टिकट की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महज तीन दिन में 2 हजार 5 सौ यात्रियों को बिना टिकट पकड़ कर जुर्माना वसूला है। इस पहल से जुर्माने के तौर पर 6.50 लाख रुपये का राजस्व लाभ हुआ है।
बैडमैन स्क्वायड महिला कोच में भी कर रेंडम चेकिंग
खास बात ये है कि इस बैडमैन स्क्वायड से बिना टिकट महिला यात्रा भी नहीं बच सकती। रेंडम टिकट जांच के लिए ये बैडमैन दस्ता रात 8 बजे के बाद भी महिला कोच में घुस कर जांच कर रहा है। इस बैटमैन स्कावाड को महिला कोच में भी टिकट जांचने की पॉवर दिया गया है।
बैटमैन स्क्वायड को मिली हैं ये शक्तियां
बैटमैन स्कावयड दस्ते की जिम्मेदारियों में टिकट की जांच करने के अलावा रात के समय मुंबई रेलवे स्टेशनों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना भी है। इस दस्ते की तैनाती से स्टेशनों पर महिलाएं अधिक सुरक्षित हो गई हैं।
पश्चिमी रेलवे में ही क्यों तैनात किया ये बैटमैन दस्ता?
इसका जवाब है कि बिना टिकट और सामान्य टिकट वाले यात्री रात 8 बजे बाद एसी लोकट ट्रेन में चढ़ रहे है, ये वो समय होता है जब टीटीई ऑफ ड्यूटी पर रहते हैं। अतिरिक्ट रुपये खच करके एसी टिकट खरीदकर आरामदायक यात्रा की उम्मीद लेकर लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को इन बिना टिकट वालों से बहुत परेशानी हो रही थी। जिसकी शिकायत सोशल मीडिया के जरिए कई बार सामने आई जिसके बाद रेलवे ने अहम कदम उठाया, इससे यात्रियों की समस्या का भी समाधान हो गया है साथ ही जुर्माने से रेलवे को बड़ी मात्रा में राजस्व का भी लाभ हो रहा है।
ट्रेन में बिना सफर करने वालों के आंकड़ें
बता दें सेंट्रल रेलवे (सीआर) के आंकड़ों के अनुसार 2023 में मुंबई लोकल में कुल 26.57 लाख लोगों ने लोकल ट्रेनों में सफर किया। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक अकेले पश्चिम रेलवे में हजारों की संख्या में बिना टिकट यात्रियों की धर-पकड़ हुई जिनसे 170.35 रुपया वसूला गया। याद रहे मुंबई में 390 किलोमीटर में उपनगरीय ट्रेन ट्रैक का जाल फैला है, जिस पर 2,342 ट्रेन चलती हैं ।












Click it and Unblock the Notifications