'बकरीद के दिन ना कटे एक भी गाय', महाराष्ट्र के DGP को विधानसभा अध्यक्ष ने दिए निर्देश
मुंबई। देश-दुनिया में कल बकरीद मनेगी। इस दिन मुस्लिम संप्रदाय के अनुयायियों में कुर्बानी देने का रिवाज है। भारत में बकरे उूंट जैसे जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। कुछ स्थानों पर इस दिन गायों की कुर्बानी दिए जाने की भी खबरें आती रही हैं। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार बनने पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एक पत्र लिखकर गायों की कुर्बानी न होने देने के लिए डीजीपी को निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने डीजीपी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कल 10 जुलाई यानी कि बकरीद के दिन सूबे में कहीं गाय न कटे।












Click it and Unblock the Notifications