बाबा सिद्दीकी की मौत से दुखी बॉलीवुड, सलमान खान-शिल्पा शेट्टी पहुंचे अस्पताल, टॉप 10 अपडेट

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को मुंबई के खेर नगर में तीन शूटर्स ने गोलियों से भून दिया। यह घटना शनिवार रात तकरीबन 9.30 बजे बाबा सिद्दीकी के बेटे के ऑफिस के बाहर हुई। गोली लगने के बाद बाबा सिद्दीकी की लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट से कांग्रेस विधायक हैं। बाबा सिद्दीकी को महाराष्ट्र का बड़ा नेता माना जाता था। राजनीति में सक्रिय होने क साथ ही बॉलीवुड से भी उनका गहरा नाता था।

baba siddique

सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त जैसे बड़े अभिनेताओं से उनका करीबी रिश्ता था। बाबा सिद्दीकी बांद्रा वेस्ट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने इसी वर्ष फरवरी माह में कांग्रेस छोड़ अजित पवार की एनसीपी का हाथ थामा था।

Top 10 Updates

  1. पुलिस का कहना है कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।
  2. मुंबई पुलिस ने बताया कि उसे घटनास्थल से 6 खाली बुलेट मिली हुई। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर कितनी गोली चली और कितनी गोली बाबा सिद्दीकी को लगी।
  3. पुलिस ने कहा कि बाबा सिद्दीकी को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी को बढ़ाकर वाई कैटेगरी कर दिया गया था।
  4. बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था उसे बरामद कर दिया गया है। 9.9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।
  5. इसके साथ ही पुलिस इस हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भी जांच कर रही है। सलमान खान को बिश्नोई गैंग पहले ही धमकी दे चुका है।
  6. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी लीलावती अस्पताल देर रात पहुंचे, यहां उन्होंने बाबा सिद्दीकी के परिजनों से मुलाकात की।
  7. एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो भी इसके पीछे है उसे छोड़ेंगे नहीं। शिंदे ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  8. देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार सहित तमाम बड़े नेता और आला अधिकारी भी लीलावती अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बाबा के परिवार से मुलाकात की।
  9. बॉलीवुड के कई अभिनेता सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, जहीर इकबाल, रितेश देशमुख अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात करे ढाढस बंधाया।
  10. विपक्ष के नेता शरद पवार ने घटना पर दुख जताते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह हत्या चौंकाने वाली है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+