औरंगाबाद: पूर्व मेयर का घर से गायब हुआ जूता, नगर निगम ने 4 आवारा कुत्तों की कर दी नसबंदी

औरंगाबाद नगर निगम ने पूर्व मेयर का जूता गायब होने के बाद 4 आवारा कुत्तों की नसबंदी कर दी।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक हैरान करने का मामला सामने आया है। दरअसल यहां के पूर्व मेयर का जूता गायब होने पर नगर निगम ने चार आवारा कुत्तों की नसबंदी कर दी। हालांकि, अधिकारियों ने इसे एक नियमित प्रक्रिया बताया है।

औंरगाबाद नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को पूर्व महापौर नंदकुमार घोडेले के घर से जूते गायब होने का मामला सामने आया। इसके बाद जांच में पता चला कि एक आवारा कुत्ता घर के अंदर घुस आया था और जूते चप्पल उठा ले गया था।

Aurangabad Municipal Corporation

अगले दिन औरंगाबाद नगर निगम ने बिना किसी देरी के कुत्ता पकड़ने वाली टीम को बुलाया और आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया। कुत्ता पकड़ने वाली टीम को घोडेले के इलाके से चार कुत्ते मिले, जिनकी नसबंदी कर दी गई।

जूते गायब होने के बाद नसबंदी के मामले को लेकर अधिकारी ने कहा कि ये एक नियमित प्रक्रिया है। जब भी नगर निगम को आवारा कुत्तों से खतरे की शिकायत मिलती है तो वो कुत्ते को पकड़ने वाली टीम को भेजते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+