Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मैं किसी के साथ नहीं भागी'...लव जिहाद बताकर बवाल करने वाली MP नवनीत राणा पर भड़की लड़की

अमरावती, 09 सितंबर: पिछले दिनों अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कथित लव जिहाद के मामले को लेकर पुलिस स्टेशन में जमकर वबाल काटा था। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फोन टेप करने का भी आरोप लगाया था। अब मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस हिंदू लड़की को लव जिहाद का शिकार बताया जा रहा था। उन्हें आरोप लगाया है कि, नवनीत राणा झूठ बोल रही हैं।

Recommended Video

    Maharashtra: Amravati में MP Navneet Rana को लड़की का जवाब, बदनाम मत करो| वनइंडिया हिंदी |*News
    amravati love jihad case Girls allegation MP Navneet Rana is spreading rumors

    लड़की ने बयान दिया है कि वह अपने घरवालों के आपसी विवाद से तंग आकर अकेले ही घर से निकल गई थी। लड़की ने कहा कि इस मामले को लव जिहाद जैसे घटना का नाम देकर मेरी बदनामी न करें। लड़की ने कहा कि मैं किसी के साथ भागी नहीं थी। लिहाजा मेरे बारे में हो रही बदनामी को रोका जाए। मैं अपने घर से पढ़ाई के लिए गई थी लेकिन मुझे सिर्फ बदनामी किया गया। हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। मुझे एक कोर्स करना था और कुछ नहीं जिसके लिए मैं घर से बाहर गई थी।

    लड़की ने हाथ जोड़कर लोगों से अफवाह न फैलाने की गुहार लगाई। उसने कहा कि सांसद नवनीत राणा मेरे बारे में झूठी अफवाह फैला रही हैं। लड़की ने कहा, "ऐसा मैंने कुछ भी नहीं किया है। लव जिहाद की सारी बातें गलत हैं। लड़की के इस बयान के बाद नवनीत राणा का लव जिहाद का दावा भी झूठा साबित हुआ है। उनकी अब जमकर किरकिरी हो रही है।

    गायब हुई लड़की को अमरावती पुलिस ने सतारा रेलवे पुलिस स्टेशन की मदद से ढूंढ निकाला है। पुलिस के मुताबिक, घर से गायब हुई लड़की बडनेरा से भुसावल गयी थी। जिसके बाद वह भुसावल से लड़की ने दूसरी ट्रेन पकड़ी और पुणे होते हुए सतारा गयी। लड़की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। जिसे मेडिकल से जुड़ा हुआ एक कोर्स करना चाहती थी।

    इसी बात से नाराज होकर लड़की ने घर छोड़ दिया था। चार दिन से लापता लड़की अब सुरक्षित है। बता दें कि अमरावती के सांसद नवनीत राणा ने इस लड़की को लव जिहाद के नाम पर अगवा किए जाने का आरोप लगाया था। इस बाबत पुलिस स्टेशन में अधिकारियों के साथ उनकी जमकर बहस भी हुई थी। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर अपने फोन कॉल को रिकॉर्ड करने का भी आरोप लगाया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+