BMC चुनाव में अमित शाह का मिशन 150, उद्धव ठाकरे को सबक सिखाने की कही बात
मुंबई, 05 सितंबर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुंबई में पार्टी के शीर्ष नेताओं संग बैठक की। इस बैठक में अमित शाह ने पार्टी के नेताओं से कहा कि उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी को धोखा दिया है, इसलिए उन्हें सबक सिखाना चाहिए। हम राजनीति में कुछ भी बर्दाश्त कर सकते हैं। लेकिन धोखा नहीं बर्दाश्त कर सकते हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार शाह ने बैठक में उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से ही उनकी पार्टी के भीतर दो फाड़ हुआ। उनकी पार्टी के भीतर जो भी हुआ उसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं।
Recommended Video

उद्धव के लालच की वजह से टूटी शिवसेना
अमित शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे की लालच की वजह से उनकी पार्टी का एक खेमा उनके खिलाफ हो गया। उनकी लालच की वजह से उनकी पार्टी के नेताओं ने उनसे किनारा कर लिया। एकनाथ शिंद की बगावत के पीछे भारतीय जनता पार्टी का कुछ भी लेना देना नहीं है। महाविकास अघाड़ी की सरकार के गिरने के लिए भी हम बिल्कुल जिम्मेदार नहीं हैं। शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने ना सिर्फ भाजपा को धोखा दिया बल्कि विचारधारा के साथ धोखा किया, उन्होंने महाराष्ट्र के जनमत का अपमान किया है।

उद्धव के लालच की वजह से टूटी शिवसेना
अमित शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे की लालच की वजह से उनकी पार्टी का एक खेमा उनके खिलाफ हो गया। उनकी लालच की वजह से उनकी पार्टी के नेताओं ने उनसे किनारा कर लिया। एकनाथ शिंद की बगावत के पीछे भारतीय जनता पार्टी का कुछ भी लेना देना नहीं है। महाविकास अघाड़ी की सरकार के गिरने के लिए भी हम बिल्कुल जिम्मेदार नहीं हैं। शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने ना सिर्फ भाजपा को धोखा दिया बल्कि विचारधारा के साथ धोखा किया, उन्होंने महाराष्ट्र के जनमत का अपमान किया है।

हम बंद कमरे में राजनीति नहीं करते
पार्टी के नेताओं की बैठक में अमित शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी उनकी सत्ता की लालच की वजह से टूटी, ना कि भाजपा की वजह से। आज मैं फिर से कहना चाहता हूं कि हमने कभी भी उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी देने का वादा नहीं किया था। हम ऐसे लोग हैं जो खुलकर राजनीति करते हैं, हम बंद कमरे में राजनीति नहीं करते हैं। राजनीति में जो लोग धोखा करते हैं उन्हें जरूर सजा मिलनी चाहिए। शाह ने कहा कि ऐसा हम मुंबई में आगामी निकाय चुनाव में मिशन 150 के लक्ष्य को हासिल करके कर सकते हैं।

बीएमसी में 150 का लक्ष्य
बता दें कि बीएमसी देश का सबसे अमीर निकाय है, जिसपर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी अपना नियंत्रण हासिल करना चाहती है। अपनी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए अमित शाह ने बैठक के दौरान कहा नरेंद्र मोदी के मागर्गदर्शन में भाजपा और असली शिवसेना का गठबंधन बीएमसी चुनाव में 150 के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। जनता पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा के साथ है। ना कि उद्धव ठाकरे की धोखा देने वाली विचारधारा के साथ है।

2014 से ही तल्ख रिश्ते
गौर करने वाली बात है कि 2014 में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन टूटने के बाद से दोनों के बीच के रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। विधानसभा चुनाव में पहले जहां दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर टकराव हुआ, लेकिन प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों दल साथ आ गए थे। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन खत्म कर दिया और एनसीपी व कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने धोखा दिया, भाजपा शिवसेना को पीछे करके अपना विस्तार करना चाहती थी।












Click it and Unblock the Notifications