मैं आपके हाथों का कोई खिलौना हूं? महाराष्ट्र में मंत्री नहीं बनाए जाने पर छगन भुजबल का फूटा गुस्सा
महाराष्ट्र में दो दिन पहले मंत्रीमंडल का विस्तार हो चुका है। जिसमें कई दिग्गज विधायकों को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया है,अब एक के बाद एक करके उन विधायकों की नाराजगी सामने आ रही है। महाराष्ट्र मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने नाराजगी जताते हुए पार्टी प्रमुख अजित पवार पर कटाक्ष किया है।
छगन भुजबल ने अपने हालिया बयान में अजित पवार पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए दावा किया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वास्तव में उन्हें राज्य मंत्रीमंडल में लिए जाने के पक्ष में थे।मंगलवार को नासिक में पत्रकारों से बात करते हुए छगन भुजबल ने कहा अजित पवार एनसीपी के लिए वैसे ही निर्णय लेते हैं, जैसे फडणवीस भाजपा के लिए और एकनाथ शिंदे शिवसेना के लिए लेते हैं।

छगन भुजबल ने मंत्रीमंडल में शामिल ना किए जाने की वजह मराठा कार्यकर्ता मरोज जरांगे से अपनी मुलाकात बनाया। उन्होंने कहा मैं मनोज जरांगे से मिला था इसलिए मुझे मंत्रीमंडल से बाहर रखा गया। उन्होंने कहा मैं मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किए जाने से नाराज नहीं बल्कि अपमानित महसूस कर रहा हूं।छगन भुजबल ने कहा मुझे मई 2024 में हुए लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया लेकिन उन्हें बाद में टिकट नहीं दिया गया और अब जब महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में येओला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद मुझे राज्यसभा सीट देने की पेशकश की गई थी
उन्होंने कहा साल की शुरूआत में मैं राज्यसभा जाना चाहता था तो मुझे विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा गया। उन्होंने कहा आठ दिन पहले मुझे राज्यसभा सीट की पेशकश की गई थी जिसे मैंने अस्वीकार कर दिया था।
छगन भुजबल ने कहा उन्होंने तब मेरी बात नहीं सुनी, अब वे हमें राज्यसभा सीट दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया मैं आपके हाथों का खिलौना हूं?












Click it and Unblock the Notifications