महाराष्ट्र कांग्रेस का दावा, महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर नहीं है कोई खतरा, इस्तीफा नहीं दे रहे बालासाहेब थोराट

मुंबई, जून 21। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार पर मंडरा रहे संकट के बादलों के बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर कोई खतरा नहीं है। महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस के सभी विधायक प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट के संपर्क में हैं। ऐसे में सरकार गिरने की सभी अटकलें गलत हैं।

Recommended Video

      Maharashtra Political Crisis: Uddhav Thackeray ने चला 30 साल पुराना दांव | वनइंडिया हिंदी |*Politics
      Maharashtra congress

      कांग्रेस में नहीं हो रही कोई टूट- महाराष्ट्र कांग्रेस

      महाराष्ट्र कांग्रेस ने यह भी कहा है कि हमारी पार्टी गठबंधन से अलग नहीं हो रही है। साथ ही बालासाहेब थोराट के इस्तीफे के भी खबरें पूरी तरह से गलत हैं, वो खुद पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं और अपने आवास पर ही हैं। आपको बता दें कि शिवसेना में टूट होने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस के भी कुछ विधायक गठबंधन से नाराज हैं और कई बड़े चेहरे इस्तीफा दे सकते हैं।

      कांग्रेस में फूट की खबरें आई थी सामने

      आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना में फूट पड़ने के बाद यह भी खबरें सामने आ रही थी कि कांग्रेस में भी फूट पड़ सकती है। मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन राज्य कांग्रेस की ओर से इन अटकलों को खारिज कर दिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+