Video: 'सत्ता के नशे में झूम शराबी', पत्रकारों के सामने लड़खड़ाते दिखे एकनाथ शिंदे, तो अलका लांबा ने कसा तंंज
Video: 'सत्ता के नशे में झूम शराबी झूम...', पत्रकारों के सामने लड़खड़ाते दिखें एकनाथ शिंदे, तो अलका लांबा ने कसा तंज
नई दिल्ली, 26 जून: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठा-पटक के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको अलका लांबा समेत कांग्रेस और शिवसेना के कई नेताओं ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कांग्रेस-शिवसेना नेताओं ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे शराब के नशे में मीडिया के सामने लड़खड़ाते हुए दिख रहे हैं। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक वर्तमान में गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं। एकनाथ सिंदे का दावा है कि उनके समर्थन में 40 से अधिक विधायक हैं।

क्या शराब के नशे में थे एकनाथ शिंदे?
कांग्रेस नेताओं ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि एकनाथ शिंदे शराब के नशे में हैं और लड़खड़ाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एकनाथ शिंदे सही से खड़े भी नहीं दिख रहे हैं। वहीं वह मीडिया के सवालों का जवाब भी नहीं दे रहे हैं।

अलका लांबा ने कसा तंज
अलका लांबा ने वीडियो को शेयर कर कहा, ''सत्ता के नशे में झूम शराबी झूम बराबर...'' । अलका लांबा का ये ट्वीट वायरल हो गया है।
इस वीडियो को कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है और दावा किया है कि इस वक्त एकनाथ शिंदे शराब के नशे में हैं। वहीं कई यूजर इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं।

जानिए महाराष्ट्र में क्या चल रहा है?
महाराष्ट्र शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। वहीं सूत्रों ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे के साथ डेरा डाले हुए कम से कम 20 विधायक कथित तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं।
शिवसेना एकनाथ शिंदे और अन्य बागी मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सत्ता के नशे में झूम शराबी झूम बराबर. https://t.co/SwKIGYY3cA
— Alka Lamba (@LambaAlka) June 25, 2022












Click it and Unblock the Notifications