Akshay Kumar ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, नोएडा फिल्म सिटी को लेकर कही बात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से मुबंई के तात होटल में मुलाकत की। इस दौरान नोएडा फिल्म सिटी को लेकर चर्चा हुई।

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मुंबई दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान सीएम योगी मुंबई में आयोजित प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से मुलाकत की और यूपी आगमन का आमंत्रण भी दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान दोनों ने यूपी में बनने वाली फिल्म सिटी पर चर्चा की।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सीएम योगी के बीच यह मुलाकात मुंबई के होटल ताज में हुई। इस बात की जानकारी सीएम ऑफिस की तरफ से जारी एक बयान में दी गई है। सीएम ऑफिस की तरफ से जारी बयान में अनुसार, अक्षय कुमार ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बड़ी बेसब्री से यूपी फिल्म सिटी के खुलने का इंतजार कर रहा है, क्योंकि इससे नए मौके उपलब्ध होंगे। इस दौरान अक्षय ने अपनी फिल्म 'राम सेतु' का जिक्र करते हुए सीएम योगी से फिल्म को देखने का आग्रह किया।
इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फिल्में सामाजिक जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही इनके जरिए सामाजिक, राष्ट्रीय कार्यों को भी बढ़ावा मिलता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही एक नई फिल्म नीति पेश करेगी। दरअसल, नए साल की शुरुआत में यूपी सीएम का मुंबई दौरा यूपी में नए निवेश लाने के लिए प्रयास को तेज करते हुए आयोजित किया गया है। अपने दौरे के दौरान सीएम योगी मुंबई में बड़े-बड़े उद्योगपतियों से भी मुलाकात करने वाले हैं।
Recommended Video

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी आज (5 जनवरी) टाटा, बिड़ला, रिलायंस, महिंद्रा और गोदरेज जैसे घरानों को अगल महीने उत्तर प्रदेश में आयोजित इन्वेस्टर्स समित में आने के लिए न्योता देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के बाद CM का दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद में भी यूपी का इन्वेस्टर्स रोड शो होगा।












Click it and Unblock the Notifications