Akola Violence: महाराष्ट्र के अकोला में 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प, धारा 144 लागू

महाराष्ट्र के अकोला में हिंसा की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार दो गुटों का मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और पुलिस-प्रशासन को हालात काबू में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अकोला में धारा 144 लगानी पड़ी।

Akola Violence

Akola Violence: महाराष्ट्र के अकोला के ओल्ड सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो में पथराव देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, लोगों ने जमकर हंगामा किया

अकोला की हिंसा पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। वीडियो में कथित तौर पर दो समूहों के सदस्यों को एक-दूसरे पर पथराव करते, वाहनों को क्षतिग्रस्त करते और सड़कों पर हंगामा करते देखे जा सकते हैं।

क्या है धारा 144 की कार्रवाई

हिंसा और तोड़फोड़ की घटना के कारण प्रशासन को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके तहत निषेधाज्ञा जारी कर लोगों के एक जगह जमा होने को रोका गया।

कलेक्टर ने बताया- भीड़ ने वाहनों को निशाना बनाया

अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने कहा, "हिंसक झड़पों के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।" पुलिस के मुताबिक, हिंसक भीड़ ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

उग्र भीड़ पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक घटना के बाद पुरानी शहर थाने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हिंसक भीड़ ने इलाके में कुछ वाहनों को निशाना बनाया। पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया, धारा 144 की जरूरत

अकोला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप घुगे ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, "जिला कलेक्टर के आदेश पर अकोला शहर में धारा 144 निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।"

हिंसक झड़प कुछ दिन पहले भी हुई

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के अकोला में हिंसक झड़प, तोड़फोड़, पथराव की यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले अकोट फाइल इलाके के शंकर नगर मुहल्ले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+