'अकेले फडणवीस क्या करेंगे', अजीत पवार ने साथ छोड़ा तो वायरल हुआ सुप्रिया सुले का वीडियो, यूजर्स कर रहे ये बात

Supriya Sule Video Viral: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार के एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल होने के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले कहते हुए दिख रही हैं कि ''अकेले देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में क्या ही कर लेंगे।''

Supriya Sule Video Viral

इस वीडियो को कई ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया है। यूजर्स सुप्रिया सुले के वीडियो को शेयर कर लिख रहे है कि उस वक्त सुप्रिया सुले ने देवेंद्र फडणवीस को बहुत हल्के में लिया था लेकिन उन्होंने दिखा दिया है कि वो अकेले महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ भी कर सकते हैं।

अजीत पवार को लेकर क्या बोलीं सुप्रिया सुले...?

Recommended Video

    'अकेले फडणवीस क्या करेंगे', अजीत पवार ने साथ छोड़ा तो वायरल हुआ सुप्रिया सुले का वीडियो

    सुप्रिया सुले ने 02 जुलाई को देर रात प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के घटनाक्रम से विपक्ष की एकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और राज्य और देश के कल्याण के लिए नए जोश के साथ काम करेगी।

    सुप्रिया सुले, जो शरद पवार की बेटी भी हैं, उन्होंने कहा कि उनके पिता सभी को परिवार की तरह मानते थे। उन्होंने कहा, ''हम पार्टी के पुनर्निर्माण के लिए लड़ेंगे। अगर बागी पार्टी में लौट आए तो मुझे खुशी होगी। देखते हैं कि भविष्य में चीजें कैसे सामने आती हैं। अजीत दादा के साथ मेरे रिश्ते नहीं बदलेंगे।" उन्होंने कहा कि, "इसके बाद भी हमारी विश्वसनीयता कम नहीं होने वाली है।"

    सुप्रिया सुले ने कहा, "2019 के बाद मुझे कुछ जिम्मेदारियां दी गईं और मैं पहले से अधिक परिपक्व हो गई हूं। लेकिन अजीत दादा हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+