Sharad Pawar: अजित पवार के निधन के तुरंत बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, कैसी है कंडीशन?
Sharad Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (NCP) प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar) का बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वे मुंबई से बारामती जा रहे थे। इस खबर के बाद से पूरे देश और महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
शरद पवार को एहतियातन अस्पताल में कराया गया भर्ती
अजित पवार के निधन की खबर उनके चाचा और दिग्गज नेता शरद पवार को देने से पहले काफी सावधानी बरती गई। बताया जा रहा है कि शरद पवार की उम्र और सेहत को देखते हुए उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एहतियाती तौर पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की मौजूदगी में उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी दी गई ताकि उन्हें गहरा सदमा न लगे। फिलहाल शरद पवार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Ajit Pawar Plane Crash: कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
अजित पवार बुधवार की सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। वे वहां जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों के सिलसिले में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जब उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, तभी अचानक तकनीकी खराबी के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस बात की पुष्टि की है कि विमान में सवार अजित पवार समेत सभी छह लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, लैंडिंग के समय विमान में आग लग गई और वह सीधे जमीन पर जा गिरा।
Ajit Pawar Family: परिवार पर दुखों का पहाड़
जिस समय यह हादसा हुआ, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटा पार्थ पवार दिल्ली में थे। खबर मिलते ही वे तुरंत विशेष विमान से पुणे के लिए रवाना हुए। अस्पताल में भर्ती शरद पवार ने भी परिवार के सदस्यों से धैर्य रखने की अपील की है, हालांकि उनकी अपनी आंखें भी इस क्षति पर नम हैं।
ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Death: अजित पवार की मौत के आखिरी 60 सेकंड का सच, मिल गया है सबूत, कब और कैसे होगा खुलासा?












Click it and Unblock the Notifications