अजित पवार गुट अपने किसी भी पोस्टर में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की फोटो नहीं लगाएगा: सूत्र
एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तस्वीर अब अजित पवार गुट वाली एनसीपी के किसी पोस्टर-बैनर में नजर नहीं आएगी। सूत्रों के अनुसार ये आदेश स्वयं महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजीत वार ने अपने खेमें के सदस्यों को दिया है। अजित पवार ने अपने निर्देश में कहा है कि उनके चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की फोटो उनके गुट के किसी पोस्टर बैनर में इस्तेमाल किया जाए।

बता दें अजित गुट द्वारा पोस्टर में शरद पवार की फोटो के इस्तेमाल पर स्वयं शरद पवार ने बार-बार आपत्ति जताई थी इतना ही नहीं उन्होंने अपनी तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर कहा था कि 'वे मेरी तस्वीर का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि उनका सिक्का नहीं चलने वाला है।'
एनसीपी प्रमुख ने इसके लिए अजित पवार को अदालत में घसीटने की धमकी तक दी थी। शरद पवार की इस धमकी के कुछ दिन बाद अब अजित पवार ने ये अपने खेमे के नेताओं को एनसीपी प्रमुख की फोटो का इस्तेमाल ना करने का निर्देश दिया हैं।
सूत्रों के अनुसार अजित पवार ने अपने निर्देश में कहा है कि उनके गुट के पोस्टर और बैनर में केवल उनके गुट के नेताओं की ही फोटो लगाई जाएगी।
याद रहे कुछ समय पहले भाजपा-शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने के बाद चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। चाचा शरद पवार की एनसपी में फूंट डालकर महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए अजित पवार का गुट एनसीपी के पार्टी चिन्ह और अपने गुट वाली एनसीपी को असली एनसीपी बताते हुए शरद पवार गुट से लगतार जुबानी जंग लड़ रहा है।
हालांकि की चाचा भतीजे की कुछ दिनों पहले पुणे के एक बिजनेसमैन के घर पर सीक्रेट मुलाकात के बाद महाराश्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी और माना जा रहा था कि दोनों के बीच जल्द सुलह हो सकती है हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं ।
इसके अलावा तब भी तमाम अटकलें लगने लगी थी जब पिछले दिनों अजित पवार और उनके 15 विधायकों ने मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में शरद पवार से मीटिंग की थी पार्टी को एकजुट होने की बात की थी तब एनसीपी के एक प्रवक्ता ने था कहा कि ऐसी बैठकों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि अलग हुए समूह की कार्रवाई सुधार से परे थी और इससे विश्वास में कमी आई थी।












Click it and Unblock the Notifications