Ajit Pawar Death: बारामती के लाडले की निधन से सूना पड़ा इलाका, 3 दिनों तक क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र की राजनीति के 'दादा' और बारामती के सबसे चहेते नेता, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन ने पूरे प्रदेश को सकते में डाल दिया है। बुधवार, 28 जनवरी 2026 को पुणे के पास बारामती में हुई विमान दुर्घटना में उनके निधन की खबर के साथ जनजीवन थम गया। अपने लाडले नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय प्रशासन और व्यापारिक संगठनों ने स्वेच्छा से तीन दिनों के पूर्ण बंद का निर्णय लिया है।
अजित पवार के सम्मान में बारामती और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सन्नाटा पसर गया है। पूरे राज्य में शोक की लहर है और पुणे शहर की भी रफ्तार थम गई है। 6 बार प्रदेश के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं।

Ajit Pawar Death: अगले तीन दिनों तक क्या खुला क्या बंद
बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान: बारामती के मुख्य बाजार, कपड़ा मंडी, और औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह बंद रहेंगे। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी जा रही हैं।
शिक्षण संस्थान: बारामती के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान तीन दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। परीक्षाओं को भी पुनर्निर्धारित (Reschedule) किया गया है।
निजी कार्यालय: निजी कंपनियों और कॉर्पोरेट ऑफिसों में छुट्टी नहीं दी गई है, लेकिन पुणे में कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है।
सार्वजनिक परिवहन: स्थानीय बस सेवा (ST) और निजी टैक्सियों का संचालन सीमित रहेगा। बारामती आने-जाने वाली प्रमुख बसें केवल आपातकालीन स्थिति में चलेंगी।
क्या खुला रहेगा?
- आम जनता की असुविधा को देखते हुए कुछ आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है
- अस्पताल और मेडिकल स्टोर: सभी सरकारी व निजी अस्पताल और दवा की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी।
- दूध और किराना: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक दूध वितरण और दैनिक राशन की दुकानों को सीमित समय के लिए खोलने की अनुमति दी गई है।
- आपातकालीन सेवा: फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पुलिस सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी।
राजकीय शोक और सुरक्षा व्यवस्था
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है, जबकि बारामती में स्थानीय स्तर पर यह तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा। तिरंगा आधा झुका दिया गया है। बारामती में भारी संख्या में उमड़ने वाली समर्थकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 के तहत सुरक्षा कड़ी कर दी है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications