Rutuja patil: कौन हैं अजित पवार की बहू ऋतुजा पाटील? क्या करती हैं काम? इस्लामी देश में हुई थी जय और इनकी शादी
Ajit Pawar Bahu Rutuja patil: महाराष्ट्र की राजनीति को झकझोर देने वाले हादसे के बाद अजित पवार का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। 28 जनवरी की सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में 66 वर्षीय डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन ने न सिर्फ राजनीति बल्कि उनके निजी जीवन से जुड़े सवालों को भी सामने ला दिया है। खासकर वह परिवार, जहां कुछ ही महीने पहले शादी की खुशियां आई थीं। इसी कड़ी में चर्चा में हैं अजित पवार की बहू ऋतुजा पाटील, जिनकी शादी दिसंबर 2025 में छोटे बेटे जय पवार से हुई थी।
कौन हैं ऋतुजा पाटील, अजित पवार की बहू (Who is Rutuja patil)
ऋतुजा पाटील अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार की पत्नी हैं। दोनों की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी और यह विवाह एक डेस्टिनेशन वेडिंग के तौर पर काफी चर्चा में रहा। ऋतुजा महाराष्ट्र के जाने माने उद्योगपति प्रवीण पाटील की बेटी हैं। प्रवीण पाटील व्यापार और कंसल्टेंसी की दुनिया में बड़ा नाम माने जाते हैं।

🟡ऋतुजा पाटील पढ़ाई विदेश से, प्रोफेशन में भी एक्टिव
ऋतुजा पाटील ने अपनी पढ़ाई विदेश में की है। उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजिल्स से बैचलर ऑफ डिजाइन में ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई के साथ साथ उनकी रुचि मैनेजमेंट और ब्रांड स्ट्रेटजी में भी बताई जाती है। वह एक आधुनिक और प्रोफेशनल बैकग्राउंड से आती हैं, जिसकी झलक उनकी सोशल और प्रोफेशनल प्रोफाइल में भी दिखती है।
🟡कौन हैं ऋतुजा पाटील के पिता और क्या करते हैं?
ऋतुजा के पिता प्रवीण पाटील एलिवेटएज कंसल्टिंग नाम की एक बड़ी कंसल्टेंसी फर्म चलाते हैं। इसके अलावा उनकी एक सोशल मीडिया और पॉलिटिकल कम्युनिकेशन फर्म भी है। बताया जाता है कि इस फर्म ने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अजित पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के चुनावी कैंपेन में अहम भूमिका निभाई थी। ऋतुजा की बड़ी बहन की शादी भी प्रसिद्ध केसरी ट्रैवल्स परिवार में हुई है और वह केसरी पाटील की बहू हैं।

🟡 इस्लामी देश बहरीन में हुई थी ऋतुजा और जय पवार की शाही शादी
अजित पवार ने अपने छोटे बेटे जय पवार की शादी के लिए इस्लामी देश बहरीन को चुना था। जय और ऋतुजा की शादी बहरीन के फाइव स्टार होटल द रिट्ज कार्लटन में हुई थी। यह समारोह निजी रखा गया था, लेकिन इसकी भव्यता और डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर काफी चर्चा हुई। जय पवार और ऋतुजा की यह शादी पवार परिवार की नई पीढ़ी की शुरुआत मानी गई। इस शादी में 400 मेहमान थे।
🟡Ajit Pawar Family Tree: अजित पवार के परिवार में कौन-कौन?
🔷अजित पवार एक बड़े राजनीतिक परिवार से आते थे। उनके चाचा शरद पवार राष्ट्रीय राजनीति के कद्दावर नेता रहे हैं। चचेरी बहन सुप्रिया सुले लोकसभा सांसद हैं, जबकि भतीजे रोहित पवार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं।
🔷अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार राज्यसभा की सदस्य हैं और धाराशिव जिले से ताल्लुक रखती हैं। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के एक राजनेता पद्मसिंह पाटील की बहन भी हैं। सुनेत्रा समाजसेवी भी हैं।
🔷अजित पवार के दो बेटे हैं, बड़े बेटे पार्थ पवार और छोटे जय पवार। पार्थ फिलहाल अविवाहित हैं, जबकि जय की शादी ऋतुजा पाटील से हो चुकी है।

🔷पवार परिवार की जड़ें महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके और खासतौर पर बारामती से जुड़ी हैं। खेती और राजनीति की इस जमीन से शरद पवार जैसे नेता निकले और फिर धीरे धीरे यह परिवार राज्य की राजनीति में मजबूत स्तंभ बन गया। परिवार की पुरानी पीढ़ी में अहम नाम शरद पवार (एनसीपी के संस्थापक) और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंतराव पवार ( शरद पवार के भाई और अजित पवार के पिता) का है।
🔷अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देओलाली प्रवरा में हुआ था। उनके पिता अनंतराव पवार, शरद पवार के बड़े भाई थे। बचपन से ही अजित पवार का पालन-पोषण ऐसे माहौल में हुआ, जहां राजनीति और सार्वजनिक जीवन रोजमर्रा का हिस्सा था, जिसने उनके राजनीतिक सफर की मजबूत नींव रखी।
🔷अजित पवार ने भी अपने पिता अनंतराव पवार की इसी विरासत को आगे बढ़ाया, लेकिन एक दुखद हादसे ने इस राजनीतिक सफर को अचानक विराम दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications