'सड़कें सीधी हैं, इसलिए होती हैं दुर्घटनाएं', समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हादसों पर अजित पवार का तर्क

महाराष्ट्र के समृद्धि-महामार्ग एक्सप्रेसवे पर पिछले छह महीनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई जानें गई। जिसको लेकर राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अजीब तर्क पेश किया। मीडिया संग बातचीत में उन्होंने कहा कि समृद्धि-महामार्ग एक्सप्रेस वे की सड़कें बहुत सीधी हैं, इसीलिए ड्राइवरों को नींद आ जाती है और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। हालांकि, आगे उन्होंने यह भी कहा कि हादसों के पीछे कारण चाहे जो भी हो, लेकिन उसमें सुधार की जरूरत है।

दरअसल, अजित पवार शनिवार को छत्रपति संभाजी नगर जिले में विभिन्न विकास कार्यक्रमों के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण मसले का विपक्ष राजनीतिकरण कर रहा है।

Ajit Pawar

समृद्धि-महामार्ग एक्सप्रेसवे पर अब तक 88 की मौत
आपको बता दें कि मुंबई-नागपुर समृद्धी एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2022 से जुलाई 2023 तक करीब 656 दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें कुल 39 घातक दुर्घटनाएं, 616 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं शामिल हैं। वहीं, 88 लोगों की मौत हुई है। जुलाई में इसी एक्सप्रेस वे पर एक बस में भीषण आग भी लगी थी। जिसमें 25 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी।

701 किलोमीटर है लंबाई
मालूम हो कि मुंबई-नागपुर समृद्धी एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 701 किलोमीटर है। इसपर 7 घंटे में नागपुर से मुंबई पहुंचा जा सकता है। हाईवे की सड़कें एकदम सीधी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+