मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला,यात्रियों से भरी फ्लाइट के टोइंग व्हीकल में लगी आग
मुंबई, 10 जनवरी: मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां यात्रियों से भरी एयर इंडिया की फ्लाइट के टोइंग व्हीकल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एयरपोर्ट के रनवे पर आग बढ़ गई। घटना दोपहर के 11 बजे के करीब की है। वहीं आग लगने से एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि समय रहते इस आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर आज दोपहर 11 बजे का आसपास एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी-647 मुंबई जामनगर को पुशबैक देने वाले वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त विमान पर 85 लोग सवार थे। अचानक से लगी आग के चलते एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर जल्दी काबू कर लिया।
Recommended Video
इस दौरान रनवे खड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने 12.04 बजे उड़ान भरी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान को धकेलने वाला के लिए एक टोइंग व्हीकल होता है। इसे एयर इंडिया की फ्लाइट को पुशबैक करने के लिए लाया गया था। ये टोइंग व्हीकल विमान के काफी पास में खड़ा था। तभी अचानक आग लग गई।
मौके पर मौजूद हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, "वीडियो में विमान करीब दिखाई दे रहा है, लेकिन वास्तव में, यह आग लगने वाले उपकरणों से 20 फीट या उससे अधिक दूर था। विमान ट्रैक्टर से जुड़ा नहीं था।"विमान के नुकसान या ग्राउंड हैंडलर्स को किसी भी तरह की चोट के बारे में पूछे जाने पर, प्रवक्ता ने कहा, "कोई चोट नहीं, किसी और चीज को नुकसान नहीं हुआ। हम अधिक जानकारी के लिए एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलर (एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) से जांच कर रहे हैं।
एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में न तो कोई घायल हुआ है और न ही किसी को क्षति पहुंची हैं। अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली खींचने वाले ट्रैक्टर में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। टोइंग व्हीकल मूल रूप से एक ट्रैक्टर होता है। इससे ही विमान को टैक्सी-वे से रनवे पर लाया जाता है। इससे जुड़ी एक रॉड प्लेन के नोज व्हील यानी अगले पहिए से कनेक्ट की जाती है। फिर यह प्लेन को धकेलते हुए रनवे तक पहुंचाती है। इसके बाद ट्रॉली को हटा लिया जाता है और प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर पहुंच जाता है।












Click it and Unblock the Notifications