Aheri Election Result: अहेरी सीट पर पिता के सामने चुनाव लड़ने वालीं भाग्‍यश्री हारीं या जीतीं?

Aheri Election 2024 Result News: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे रोचक मुकाबला गडचिरौली जिले की अहेरी सीट पर हुआ है। अहेरी विधानसभा चुनाव 2024 में पिता ने अपनी ही सगी बेटी को 18441 वोटों के अंतर से हराया है। अहेरी चुनाव 2024 एनसीपी नेता आत्राम धर्मराव बाबा ने 54206 वोट हासिल किए। जबकि दूसरे नंबर पर उनके परिवार के राजे अमरीश ने 37392 वोट हासिल किए हैं। वोटों का अंतर 16814 रहा। धर्मराव बाबा की बेटी ने 35765 वोट लेकर तीसरा स्‍थान हासिल किया।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से अहेरी विधानसभा क्षेत्र से अजित पवार की राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपने दिग्‍गज नेता धर्मराव बाबा आत्राम को टिकट दिया है। धर्मराव के सामने शरद पवार की एनसीपी ने उनकी बेटी भाग्‍यश्री (Bhagyashree Tai Atram (Atram) को टिकट दे दिया।

Aheri Election 2024 Result

महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार में उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार ने व्‍यक्तिगत रूप से भाग्‍यश्री की बगावत रोकने की कोशिश की थी। इसके लिए अजित पवार गड़चिरोली भी आए थे, लेकिन भाग्‍यश्री नहीं मानीं। अहेरी सीट से चुनाव लड़ने पर अड़ी रही। टिकट नहीं मिली तो शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो गईं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में गढ़चिरौली जिले की अहेरी ऐसी इकलौती सीट हैं, जहां पिता के सामने पुत्री चुनाव लड़ रही है। शरद पवार एनसीपी ने खुद अजित पवार के सामने उनके भतीजे युगेंद्र पवार को उतारा है। 20 नवंबर को महाराष्‍ट्र चुनाव में मतदान हुआ था। कोल्‍हापुर के बाद गडचिरौली जिले सर्वाधिक वोट डाले गए थे। अहेरी विधानसभा क्षेत्र में 73.89 प्रतिशत, अरमोरी में 76.97 प्रतिशत और गडचिरौली में 74.92 प्रतिशत वोट पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+