हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद ASI ने औरंगजेब की कब्र को लेकर उठाया बड़ा कदम
Aurangzeb tomb Row: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। इस सबके बीच छत्रपति संभाजीनगर खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र को लेकर कारसेवकों की चेतावनी के बाद भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) ने औरगजेबी की कब्र के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही 20 मार्च 2025 को औरंगजेब की कब्र को चारों ओर से लोहे की चादरों से बाउंड्री से ढक दिया है। ताकि कोई भी बिना अनुमति के इसके अंदर प्रवेश ना कर सके। इसके बाद आम आदमी इस कब्र को नहीं देख सकेंगे।
बता दें स्वयंसेवकों ने महाराष्ट्र सरकार को एक सख्त अल्टीमेटम जारी किया, जिसमें कब्र को हटाने की मांग की गई। जिसके बाद लोगों को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विवादास्पद विध्वंस की याद दिला दी है।

इसीलिए संभावित गड़बड़ी के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कड़ी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए मकबरे के पीछे बड़ी लोहे की सलाखें और उसके चारों ओर कांटेदार तार भी लगाए गए हैंं। इससे पहले, निज़ाम के शासन के दौरान, सुरक्षा के लिए संगमरमर की जाली लगाई गई थी, बाद में साइट की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हरे रंग की जालीदार प्लास्टिक की बाड़ लगाई गई थी।
इतना ही नहीं शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) की एक टुकड़ी को मौजूदा स्थानीय पुलिस बल के पूरक के रूप में साइट पर तैनात किया गया है। प्रशासन ने मकबरे की सुरक्षा की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे दो वरिष्ठ निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी नियुक्त किया है।
स्थानीय प्रशासन ने औरंगजेब के मकबरे के आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के साथ यहां आने वाले आगंतुक की जांच के लिए चेकपॉइंट बनाए गए हैं।
औरंगजेब की कब्र को लेकर नागपुर में भड़की थी हिंसा
बता दें छावा फिल्म रिलीज होने के बाद औरंगजेब को लेकर विवाद शुरू हुआ है। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी पर बनी इस फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब के द्वारा संभाजी को दी गई यातनाओं को दिखाया गया है। इसके बाद सपा सांसद अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ कर दी जिसके बाद ये मामला और तूल पकड़ लिया।
इतना ही नहीं 15 मार्च 2025 को नागपुर में विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल ने मिलकर औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रतीकात्मक रूप से औरंगजेब की कब्र को जलाया। जिसके कुछ घंटे बाद एक एडिटेड वीडियो सर्कुलेट हुआ और मुस्लिम समाज ने गुस्सा जताया और उपद्रवियों ने नागपुर में वाहनों को आग लगा दी और जमकर हमले किए जिसमें कई पुलिस वाले भी घायल हुए हैं।
#WATCH | Maharashtra | Mughal emperor Aurangzeb’s tomb, located in Chhatrapati Sambhajinagar district, covered by Archaeological Survey of India pic.twitter.com/tk9lBGuzD2
— ANI (@ANI) March 20, 2025












Click it and Unblock the Notifications