आखिर क्यों दाऊद की प्रॉपर्टी खरीदने में जुटा ये शख्स? जानें क्या है मकसद
मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड और जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत अभी तक अपवाद बनी हुई है। वहीं, भारत सरकार लगातार दाऊद की प्रॉपर्टी को नीलाम कर रही है। इसी बीच, डॉन दाऊद की जमीन 2 करोड़ में खरीदकर एक शख्स सुर्खियों में छा गया है।
हालांकि, मीडिया से बातचीत में शख्स ने खुलासा किया है। इससे पहले भी कई प्रॉपर्टी दाऊद की खरीद चुका है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि डॉन का पैतृक घर भी उन्हीं के नाम हो सकता है। आइए जानते हैं कौन है ये शख्स?

डरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की भूमि अजय श्रीवास्तव ने दो करोड एक लाख रुपए में खरीदी है। यह पेशे से वकील हैं और शिवसेना के पूर्व नेता भी रहे हैं। अजय श्रीवास्तव बताते हैं कि उन्होंने प्लॉट के लिए इतनी बड़ी रकम इसलिए चुकाई, क्योंकि सर्वे नंबर और रकम अंक ज्योतिष में एक अंक जोड़ते हैं, जो उनके पक्ष में काम करता है।
श्रीवास्तव ने आगे बताया कि मैं एक सनातनी हिंदू हूं और हम अपने पंडित जी का अनुसरण करते हैं। सर्वेक्षण संख्या (भूखंड का) और राशि का एक आंकड़ा है, जो अंक ज्योतिष के अनुसार मेरे पक्ष में जाता है। मैं इसे परिवर्तित करने के बाद इस भूखंड पर एक सनातन स्कूल शुरू करूंगा।
दाऊद की हवेली पर भी अजय की धाक
श्रीवास्तव ने पहले अंडरवर्ल्ड डॉन की तीन संपत्तियां खरीदी थीं, जिसमें उसी गांव में उनका बचपन का घर भी शामिल था। मार्च 2001 में एक नीलामी में, श्रीवास्तव एकमात्र बोली लगाने वाले थे। वकील ने मुंबई के नागपाड़ा में आतंकवादी के स्वामित्व वाली दो दुकानें खरीदी थीं। वकील ने 2020 में मुंबई के गांव में दाऊद के बचपन का घर खरीदा था। यहां दाऊद का जन्म हुआ था। दस्तावेजों में कुछ विसंगतियों के कारण उन्हें अभी तक बंगले का बैनामा नहीं मिला है। गलतियां अब सुधार ली गई हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही डीड मिल जाएगी।
श्रीवास्तव ने कहा कि मैंने 2020 में दाऊद इब्राहिम के बंगले के लिए बोली लगाई थी। एक सनातन धर्म पाठशाला ट्रस्ट की स्थापना की गई है और इसे पंजीकृत कराने के बाद, मैं वहां एक सनातन स्कूल भी शुरू करूंगा।
दाऊद की चार संपत्तियों की नीलामी
आपको बता दें कि बीते दिन यानी 5 जनवरी को दाऊद इब्राहिम की चार संपत्तियों की नीलामी कल संपन्न हुई। दो बड़े भूमि पार्सल के लिए कोई बोली नहीं मिली। 1,730 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और 1.56 रुपए लाख के आरक्षित मूल्य वाला एक प्लॉट 3.28 लाख रुपए में बेचा गया। सबसे छोटा भूमि पार्सल, जिसका क्षेत्रफल 170.98 वर्ग मीटर है और जिसका आरक्षित मूल्य 15,440 रुपए था। इसे अजय श्रीवास्तव ने 2.01 करोड़ में खरीदा।
करांची से आई थी डॉन की मौत की खबर
आपको बता दें कि बीते साल की 17 दिसंबर को दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर मीडिया पर सामने आई थी। लेकिन, आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दाऊद की पाकिस्तान में कराची स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications