कौन सा सर्वे घर के अंदर झांकने की इजाज़त देता है? माताेश्री के बाहर उड़ते ड्रोन पर आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल
Drones at Matoshree: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उद्धव ठाकरे के घर के बाहर रविवार को ड्रोन घूमता नजर आया। जिसके बाद ठाकरे परिवार ही आस-पास के इलाके में रहने वाले दहशत में आ गए हैं। ठाकरे परिवार ने जहां ड्रोन से उनके परिवार की निगरानी कर जासूसी करने का आरोप लगाया है।
बांद्रा ईस्ट में एक ड्रोन द्वारा "उनके घर मातोश्री में झांकने" को लेकर उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) गुट के आदित्य ठाकरे ने आपत्ति जताई हैं।

बता दें मुंबई पुलिस ने इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) खेरवाड़ी इलाके में प्रस्तावित पॉड टैक्सी सेवा के लिए ड्रोन का उपयोग कर एक सर्वेक्षण कर रहा था। जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने कहा
आदित्य ठाकरे ने कौन सा सर्वे घरों के अंदर झांकने के बाद...
ठाकरे ने मुंबई पुलिस के इस स्पष्ठीकरण पर सवाल उठाया कि इस सर्वेक्षण के बारे में निवासियों को सूचित क्यों नहीं किया गया था। उन्होंने एक्स पर लिखा, "कौन सा सर्वेक्षण किसी को घरों के अंदर झांकने और देखे जाने पर तुरंत उड़ जाने की अनुमति देता है?" उन्होंने यह भी पूछा कि क्या MMRDA केवल उनके घर की निगरानी कर रहा था।
ठाकरे ने अपने ट्वीट में आगे कहा, "MMRDA को जमीन पर उतरना चाहिए और अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, जैसे MTHL (अटल सेतु) जो भ्रष्टाचार का एक उदाहरण है।" उन्होंने यह भी जानना चाहा कि यदि पुलिस ने सर्वेक्षण की अनुमति दी थी, तो निवासियों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई।












Click it and Unblock the Notifications