Maharashtra: एकनाथ शिंदे सरकार की 'माझी लड़की बहन योजना' को लेकर आदित्‍य ठाकरे ने किया ये बड़ा दावा

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्‍ट सरकार के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। आदित्‍य ठाकरे ने कहा लड़की बहन योजना केवल चुनाव पूर्व की रणनीति है। आदित्‍य ठाकरे ने ये भी दावा किया कि सरकार ने अपने पिछले बजट वादों को पूरा नहीं किया है।

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे ने कहा यह योजना केवल अक्टूबर या नवंबर तक ही चलेगी और उन्होंने सरकार पर अपने अभियान पर 300 करोड़ रुपये खर्च करने की आलोचना की।

aaditya thackeray

महाराष्‍ट्र सरकार ने नहीं पूरे किए पुराने वादे

'द हिंदू' को दिए गए एक इंटरव्‍यू में आदित्‍य ठाकरे ने कहा माझी लड़की बहन योजना समेत अन्‍य मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की। उन्होंने लोगों से इस योजना के बारे में कोई भी राय बनाने से पहले 2022, 2023 और 2024 के बजट घोषणाओं की जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है।

एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना

आदित्‍य ठाकरे ने कहा महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार ने ये योजना महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए शुरू की है। उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा "महिलाएं जानती हैं कि लोगों का आकलन कैसे करना है। वे जानती हैं कि एक सुसंस्कृत और सुविचारित परिवार के मुखिया और लालची राजनेताओं के बीच कैसे अंतर करना है।"

क्या महाविकास अघाड़ी जारी रखेगी ये योजना?

क्या महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सत्ता में आने पर इस योजना को जारी रखेगी? इसके जवाब में आदित्‍य ठाकरे ने कहा "वित्त का इस्तेमाल राज्य के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि आज की महंगाई और बेरोज़गारी दरों को देखते हुए, इस तरह का समर्थन ज़रूरी है, लेकिन इसे अच्छे इरादों के साथ लागू किया जाना चाहिए।"

महिलाओं को महत्‍व देते तो ऐसी अश्‍लील टिप्‍पणी नहीं करते

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर इस सरकार में महिलाओं को वाकई महत्व दिया जाता तो मंत्री टेलीविजन पर महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी नहीं करते। यह आलोचना उनके इस विश्वास को रेखांकित करती है कि यह योजना महिलाओं को समर्थन देने के वास्तविक प्रयास के बजाय महज एक राजनीतिक चाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+