'महाराष्ट्र की जनता याद रखना, गद्दारों को माफ नहीं करना', चुनाव प्रचार के दौरान बोले संजय सिंह

Maharashtra Assembly Election 2025: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सियासी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। संजय सिंह ने दिंडोशी से MVA के प्रत्याशी सुनिल वामन प्रभु के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान आप सांसद ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा "महाराष्ट्र की जनता याद रखना, गद्दारों को माफ नहीं करना।"

संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी अगर 10 साल प्रधानमंत्री रहने के बाद भी आप इतने कायर प्रधानमंत्री हैं कि आपके राज में बेटियां सुरक्षित नही हैं तो आपको प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

sanjay singh

उन्होंने कहा, मैंने सुना था बाइक चोर होते हैं, सोना चोर होते हैं, कार चोर होते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी तो पार्टी चोर है। शिवसेना और एनसीपी को ही चुरा लिया। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, संविधान को खत्म करना चाहती है, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है।

बता दें कि आप सांसद संजय सिंह ने उद्धव ठाकरे के हेलिकाप्टर की चेकिंग की निंदा की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इसे लेकर पोस्ट किया है। मोदी ने मराठी अस्मिता के प्रतीक उद्धव ठाकरे को अपमानित करने की मुहिम छेड़ दी है हर दिन उनको अपमानित किया जा रहा है। किसी और नेता का हेलीकॉप्टर चेक हुआ क्या?
महाराष्ट्र की जनता मोदी को माफ़ नही करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+