'किसी और नेता का हेलीकॉप्टर चेक हुआ क्या', उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की हुई तलाशी तो भड़के संजय सिंह

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे के बैग की तलाशी लेने पर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर विपक्षी दलों में गुस्सा है। शिवसेना यूबीटी के अलावा कांग्रेस, शरद पवार गुट और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। इस बीच आप सांसद संजय सिंह ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, मोदी ने मराठी अस्मिता के प्रतीक उद्धव ठाकरे को अपमानित करने की मुहिम छेड़ दी है हर दिन उनको अपमानित किया जा रहा है। किसी और नेता का हेलीकॉप्टर चेक हुआ क्या? महाराष्ट्र की जनता मोदी को माफ़ नही करेगी।

Sanjay Singh

गौरतलब है कि शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र के लातूर जिले में पहुंचने पर चुनाव अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। यह लगातार दूसरा दिन है जब पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी ने सोशल मीडिया मंच पर निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उनके बैग की जांच किये जाने का वीडियो पोस्ट किया है।

यमतवाल का है मामला

उद्धव ने बताया कि यवतमाल जिले के वानी में उनके हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद अधिकारियों ने उनके बैग की तलाशी ली। उन्होंने मंगलवार को कहा कि निर्वाचन अधिकारियों ने इसी तरह की चैकिंग तब की थी जब उनकी निर्धारित रैली से पहले उनका हेलीकॉप्टर लातूर के औसा पहुंचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+