क्‍या आमिर खान ने आटे में छुपाकर बंटवाए 15-15 हजार रुपए? एक्टर ने खुद बताया सच

मुंबई। कोरोना वायरस संकट के बीच कई बिजनेसमैन और सेलिब्रिटीज मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी बीच एक दावा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के नाम से वायरल हुआ। इसमें कहा गया कि आमिर खान ने 1 किलो आटा पैकेट के अंदर 15 हजार रुपए दिए। जिन लोगों ने आटे का पैकेट लिया, उन्हें पैकेट खोलने के बाद यह सरप्राइज मिला। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने इस पोस्ट को शेयर किया है। ट्विटर पर एक टिकटॉक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि कुछ लोगों ने पैकेट लेने से मना कर दिया था, लेकिन जिन्होंने लिया उन्हें 15 हजार रुपए कैश मिले। यह जरूरतमंदों की मदद करने का अनोखा तरीका है। इन सब दावों के बाद अब खुद आमिर खान सामने आए हैं और उन्होंने ट्वीट कर वायरल हो रही इस खबर की हकीकत बताई है।

आमिर खान ने कहा- रॉबिन हुड खुद को सामने नहीं लाना चाहता है

आमिर खान ने कहा- रॉबिन हुड खुद को सामने नहीं लाना चाहता है

आमिर खान से सोमवार को ट्वीट किया, दोस्तों, मैं गेहूं की बोरियों में पैसा डालने वाला व्यक्ति नहीं हूं। इसकी या तो पूरी तरह से एक नकली कहानी है, या रॉबिन हुड खुद को सामने नहीं लाना चाहता है! आमिर खान ने कहा, सुरक्षित रहें। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने गरीबों की अनोखे ढंग से मदद की है। आमिर खान ने लोगों को आटे के पैकेट में छुपाकर 15000-15000 रुपए कैश में भेजे हैं। टिकटॉक वीडियो में दावा किया गया कि 23 अप्रैल को दिल्ली के एक इलाके में ट्रक भरकर आटे के एक-एक किलो के पैकेट भेेजे गए और वहां के जरूरतमंद लोगों को आटा बांटा गया। हर एक पैकेज में 15000 रुपए कैश छुपे हुए थे, जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी।

आमिर खान के फैन पेज पर भी किया गया था दावा

आमिर खान के फैन पेज पर भी किया गया था दावा

आमिर खान के फैन पेज पर भी इसका दावा किया गया कि आमिर ने दिल्ली के एक इलाके में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी। लोगों को लिए 1-1 किलो आटे का पैकेट भेजा गया। जानबूझकर 1 किलो का ही पैकेट तैयार किया गया, ताकि जो असल जरूरतमंद लोग हैं उनतक की राहत पहुंचे। वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि कई ने पैकेट लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि एक किलो से उनका कुछ नहीं होने वाला, लेकिन जिन्होंने 1 किलो का आटे का पैकेज लिया और उसे खोला उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। आटे के हर पैकेट के भीतर 15,000 रुपए कैश छिपे हुए थे। आमिर ने यह सुनिश्चित किया कि पैसा वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आमिर ने किया गुप्तदान

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आमिर ने किया गुप्तदान

बता दें, आमिर खान ने भी बिना किसी को बताए पीएम केयर्स फंड, महाराष्ट्र के सीएम रिलीफ फंड समेत कई संस्थाओं को डोनेशन दिया है। इस गुप्तदान के बाद अब आमिर खान ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे 'कोरोना वॉरियर्स' के लिए एक मैसेज अपने ट्विटर पर शेयर किया है। 'कोरोना वॉरियर्स' को लेकर एक पोस्ट लिखते हुए आमिर खान ने कहा, 'कोरोना वायरस के इस संकट के समय मैं डॉक्टरों, नर्सों, अस्पतालों, बाकी स्टाफ मेंबर्स, मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र प्रशासन, बीएमसी और मुंबई व महाराष्ट्र में जरूरी सेवाएं पूरी करने में लगे लोगों के काम की दिल से सराहना करता हूं। धन्यवाद।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+