मुंबई BMW हिट एंड रन मामले में गर्मायी राजनीति, आदित्य ठाकरे ने कहा ये मामला हत्या के रूप में लिया जाए
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता के बेटे मिहिर शाह की बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटना को हत्या के रूप में माना जाना चाहिए।
मंगलवार को पूर्व मंत्री उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि शिवसेना के नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर को पहले क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया।

बता दें कथित तौर पर अपनी लग्जरी कार को वर्ली में एक दोपहिया वाहन से टकराने के दो दिन बादमिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को विरार में गिरफ्तार किया इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया।
उद्धव ठाकरे ने कहा "इस मामले को हिट-एंड-रन घटना के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह हत्या का मामला है और हम मांग करते हैं कि इसे उसी तरह से देखा जाना चाहिए।"
जानें पूरा मामला
सोमवार को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किए गए सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाले विवरण सामने आए। फुटेज में कावेरी नखवा को दिखाया गया, जो दोपहिया वाहन पर पीछे बैठी थी, जिसे बीएमडब्ल्यू ने 1.5 किलोमीटर तक घसीटा, फिर कार रुक गई। इसके बाद मिहिर और राजेश शाह के ड्राइवर राजर्षि बिदावत ने उसे बोनट से खींचकर सड़क पर लिटाया और सीट बदल ली। पीछे की ओर जाते समय बिदावत ने नखवा को कुचल दिया और भाग गया।
पुलिस ने मिहिर और अन्य आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें गैर इरादतन हत्या की धारा 105 भी शामिल है। पुलिस के बयानों के अनुसार, राजेश शाह ने दुर्घटना के बाद मिहिर को भागने में सक्रिय रूप से मदद की। राजेश शाह फिलहाल जमानत पर बाहर है।
ठाकरे ने मुंबई पुलिस की आलोचना
आदित्य ठाकरे ने मिहिर की गिरफ्तारी में देरी के लिए पुलिस की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, "मिहिर शाह 60 घंटे तक कहां छिपा रहा? मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।" ठाकरे वर्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां यह घटना हुई।
हिट-एंड-रन मामलों में हो सख्त कार्रवाई
बता दें पुलिस फिलहाल मिहिर की मां और दो बहनों के साथ-साथ मामले से जुड़े दस अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। इस दुखद घटना से जनता में काफी आक्रोश फैल गया है तथा महाराष्ट्र में लापरवाही से वाहन चलाने तथा हिट-एंड-रन मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications