शिरडी के साईं बाबा मंदिर में हैदराबाद के एक भक्त ने चढ़ाया 2 करोड़ का सोना, 4 किलो था वजन
मुंबई, मई 18। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी के साईं बाबा मंदिर में उनके एक भक्त ने 4 किलो सोना दान में दिया है। इस सोने की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस व्यक्ति का नाम पार्थसार्थ रेड्डी है और वो हैदराबाद के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्थसार्थ ने साईं बाबा मंदिर में साईं चरण में सोने का सिंहासन दान में दिया है।

मंदिर समिति ने पार्थ रेड्डी का जताया आभार
साईं बाबा संस्थान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती भाग्यश्री बनायत ने बताया कि हैदराबाद के एक साईं भक्त पार्थ रेड्डी ने 4 किलो वजन वाले और 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की एक सोने की साईचरणी दान की थी। इस अवसर पर साईं बाबा संस्थान की ओर से पार्थ रेड्डी का अभिनंदन किया गया।
दक्षिण भारत के ही एक व्यक्ति ने 100 करोड़ दिए थे दान में
आपको बता दें कि शिरडी का साईं बाबा मंदिर देशभर के सभी बड़े पूजा स्थलों में गिना जाता है। शिरडी के साईं बाबा की मान्यता दुनियाभर में है। यहां पर दूर-दूर से आए श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार दान करते हैं। साईं बाबा के भक्तों में बड़ी संख्या में दक्षिण भारत के लोग शामिल हैं। इससे पहले साईं भक्त केवी रमानी ने साईं बाबा संस्थान को 100 करोड़ रुपये का दान दिया था।
-
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: हाई स्पीड प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए ब्लूप्रिंट तैयार -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications