चलती कार के बोनट पर दुल्हन ने कराया फोटोशूट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस
पुणे, जुलाई 14: महाराष्ट्र के पुणे में एक 23 वर्षीय दुल्हन पर उसकी शादी के फोटोशूट के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दरअसल महिला ने फोटोशूट के दौरान मास्क नहीं पहन रखा था, इसके साथ ही उसने कई और नियमों का उल्लंघन किया था। जिसके चलते प्रशासन की ओर से ये कार्रवाई उसके खिलाफ की गई है। ये वायरल वीडियो पुणे के दिवे घाट का है।

चलती कार के बोनट पर बैठी दुल्हन
पुलिस के अनुसार घटना पुणे शहर के दिवे घाट इलाके में मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने बताया कि, दुल्हन मास्क लगाये बिना कार के बोनट पर बैठ शादी के लिए फोटोशूट करवा रही थी। कार के आगे बाइक पर चल रहा कैमरामैन उसका वीडियो बना रहा था। और कुछ अन्य लोग जो कार में यात्रा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार के चालक, कैमरामैन और फोटोशूट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।
Recommended Video

दुल्हन समेत कई पर मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269, 188, 279, 107, 336, 34 के साथ-साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम, महाराष्ट्र कोविड प्रबंधन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया कैमरा भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर को, वीडियो सोशल मीडिया और फोन व्हाट्सअप पर तेजी से फैल रहा था।

सभी आरोपी कई मामलों में दोषी
लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र मोकाशी ने कहा कि वीडियो की प्रारंभिक जांच में, हमने पाया कि कई उल्लंघन थे। उनके कार्यों ने न केवल उनके स्वयं के जीवन को खतरे में डाला, बल्कि मास्क नियम सहित कोविड सुरक्षा मानदंडों का भी उल्लंघन किया। हालांकि महाराष्ट्र में COVID-19 मामलों में पहले के मुकाबले काफी कमी आई है, इस साल की शुरुआत में, यह देश का सबसे ज्यादा कोविड प्रभावित राज्यों में से एक था। अप्रैल में दूसरी लहर आने पर यहां एक ही दिन में 67,000 से अधिक मामले सामने आये थे।












Click it and Unblock the Notifications