पुणे में 12 घंटे के नाइट कर्फ्यू का ऐलान, अगले 7 दिन बंद रहेंगे होटल, रेस्तरां और बार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। पुणे के अधिकारियों ने शनिवार से शहर में 12 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। पुणे में रात का कर्फ्यू शाम 6 बजे शुरू होगा और सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। अगले शुक्रवार को इसकी समीक्षा की जाएगी। पुणे शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री और शहर के संरक्षक मंत्री अजित पवार ने आज शहर में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Maharashtra के Nandurbar में 15 April तक लगा Lockdown | वनइंडिया हिंदी
     A 12 hour night curfew from 6 pm to 6 am in Pune from tomorrow

    पुणे मंडल के आयुक्त सौरभ राव ने बताया रकि, जिले के सभी बार, होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, थियेटर, पब्लिक प्लेस को 7 दिन के लिए बंद किया गया है। सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति है।अंतिम संस्कार और शादी के छोड़कर किसी भी तरह के पब्लिक फंक्शन की इजाजत नहीं है। किसी के अंतिम संस्कार पर 20 लोग, शादी कार्यक्रम में 50 लोग शामिल हो पाएंगे। इस दौरान सभी धार्मिक स्थल भी पूरी तरह से बंद रहेंगे।

    महाराष्ट्र में पुणे, नागपुर और मुंबई जैसे बड़े शहर लगातार चिंता की वजह बने हुए हैं। गुरुवार को एक बार फिर से महाराष्ट्र में 43,000 से ज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि देश भर में यह आंकड़ा 81,000 के पार पहुंच गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पहले महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। वहीं मध्य प्रदेश में करीब आधा दर्जन से अधिक जिलों में हर रविवार को लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

    उधर छत्तीसगढ़ के दुर्ग के कलेक्टर के मुताबिक, जिले में अब 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। जिले के ढौर गांव में ही 180 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस गांव में कुछ दिनों पहले झांकी और मेला का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इससे संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।लॉकडाउन के वक्त जो नियम थे, उन्हीं नियमों का पालन किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये सख्त फैसला लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+