महाराष्ट्र: कंटेनर ने थ्रीव्हीलर को मारी टक्कर, सात लोगों की मौत
अहमदनगर, 06 मई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर ट्रक और थ्री व्हीलर की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे मुंबई से करीब 240 किलोमीटर दूर कोपरगांव शहर थाना क्षेत्र के मसूदपुर फाटा के पास हुई। घटना में घायल हुए यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने यात्रियों को ले जा रहे तिपहिया रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो छात्रों और दो महिलाओं सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications