मुंबई में कोरोना का कहर, BEST के बस ड्राइवर समेत 60 कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव
मुंबई, 5 जनवरी। कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंत्री- विधायकों, एक्टर के बाद एक साथ BEST के बस ड्राइवर समेत कुल 60 कर्मचारी एक साथ कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
Recommended Video

ये जानी बेस्ट के पीआरओ ने दी उन्होंने बतायाबस चालकों सहित BEST के 60 कर्मचारी COVID-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 18,466 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले सोमवार को प्रदेश की राजधानी मुंबई में 12 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव पेसेन्ट सामने आए थे। मंगलवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के महाराष्ट्र में कुल 75 मामले सामने आए जिनमें अधिकांश मुंबई के हैं।
महाराष्ट्र और मुंबई के बिगड़ते हालात से निपटने के लिए बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बैठक की और दिशा-निर्देश जारी किए। इस बैठक में अजित पवार के अलावा महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे भी मौजूद रहे।
वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ के एक स्कूल में शिक्षण स्टाफ के अलावा दो स्टॉफ और 15 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये स्कूल रायगढ़ की महाड़ तहसील के विनीत गांव में स्थित है।
स्कूल के अध्यक्ष ने कहा, "एक छात्र में कोरोना के सिम्टम थे जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद ऐहितियात के तौर पर उस छात्रा के संपर्क में आए सभी लोगों को एंटीजन टेस्ट करवाया गया जिनमें से सोलह की कोविड टेस्ट पॉजिटिव आई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी नितिन बावलेकर ने आश्वासन दिया है कि सभी 17 कोरेाना पॉजिटिव की हालत स्थिर है। सभी को घर में आइसोलेट किया गया है।
पिछले 24 घंटों में, महाराष्ट्र ने 18,455 कोविड -19 मामले दर्ज किए। इनमें से रायगढ़ जिले में 215 कोविड पॉजिटिव केस हैं।












Click it and Unblock the Notifications