मुंबई के बांद्रा में 5 मंजिला इमारत गिरी, सात लोग घायल
मुंबई के बांद्रा में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
मुंबई, 26 जनवरी: मुंबई के बांद्रा में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के गिरने से कम से कम सात लोग घायल हुए हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया है कि इमारत के मलबे से सात घायल लोगों को निकाला गया है। जिनको दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत स्थित बताई गई है।

बांद्रा (ईस्ट) के बेहराम नगर इलाके में बुधवार को ये हादसा हुआ है। बीएमसी के मुताबिक, पांच मंजिला इमारत गिरने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां, एक रेस्क्यू वैन और छह एंबुलेंस मौके पर राहात के काम में जुटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications