महाराष्ट्र के डोंबिवली में दर्दनाक हादसा, बच्चे को डूबने से बचाने की कोशिश में परिवार के 5 लोगों की मौत

मुंबई, 08 मई। महाराष्ट्र के खदान में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां डोंबिवली स्थित खदान जोकि पानी से भरी थी उसमे गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिला हैं। मृतकों की पहचान मीरा गायकवाड़ (55), उनकी बहू अपेक्षा और तीन पोते मयूरेश, मोक्ष और नीलेश के तौर पर हुई है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम तकरीबन 4 बजे संदीप गांव में हुई है। दरअसल परिवार का एक बच्चा इस खदान में गलती से फिसलकर गिर गया, जिसे बचाने के लिए परिवार के सदस्य इसमे कूदे।

drown

ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के सदस्य यहां पर कपड़े धोने के लिए गए थे क्योंकि गांव में पानी की काफी किल्लत है। दो महिलाएं यहां पर कपड़े धोने के लिए गई थीं, इसी दौरान एक बच्चा इसमे गिर गया, जिसे बचाने के लिए महिला अंदर कूदी और इस हादसे में सभी 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां पर एक महिला और उसकी बहू कपड़ा धो रही थी। महिला के तीनों बच्चे यहां पर पास में ही बैठे थे। इसी दौरान एक बच्चा फिसलकर पानी में गिर गया। जिसे बचाने के लिए परिवार के सदस्य एक के बाद एक इसमे कूदे और इसमे डूबने से उनकी जान चली गई। चारो लोग बच्चे को बचाने के लिए इसमे कूदे थे, लेकिन इन सभी लोगों की डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद शवों को बाहर निकाला गया और मामले में हादसे के चलते मृत्यु का केस दर्ज किया गया है। यह केस डोंबवील पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनके शवों को शास्त्री नगर अस्पताल में भेजा गया है। लेकिन जिस तरह से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हुई है उसके बाद गांव में मातम का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+